वैभव सूर्यवंशी का टीम इंडिया में डेब्यू अब दूर नहीं! IPL 2026 के बाद BCCI ने किया खास 'ऐलान'

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के बाद वैभव सूर्यवंशी को हर कोई टीम इंडिया की जर्सी में देखना चाहता है. अब BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने वैभव को लेकर बहुत बड़ा ऐलान कर दिया है.

Vaibhav Sooryavanshi BCCI

वैभव को लेकर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Vaibhav Sooryavanshi: IPL 2026 के बाद BCCI का पूरा ध्यान टीम इंडिया पर रहेगा. भारतीय टीम अब सभी फॉर्मेट में नई शुरुआत करने के इरादे से उतरेगी. इंडियन प्रीमियर लीग में वैभव सूर्यवंशी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और ऑरेंज कैप पर कब्जा किया. फैंस उन्हें जल्द से जल्द टीम इंडिया की जर्सी में खेलते हुए देखना चाहते हैं. BCCI ने अब तक वैभव सूर्यवंशी के फ्यूचर पर कुछ नहीं बोला था. अब BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने वैभव को लेकर खास ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान

IPL 2026 का फाइनल अहमदाबाद में हुआ था, और BCCI सचिव देवजीत सैकिया भी मैच देखने पहुंचे थे. इस मुकाबले के बाद रिपोर्टर्स ने सैकिया से वैभव सूर्यवंशी को लेकर सवाल पूछा. BCCI अधिकारी ने बताया वो वैभव सूर्यवंशी को जल्द से जल्द सीनियर टीम में लाने की कोशिश करेंगे. इसका अर्थ है कि वैभव अब अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने कहा, ‘वैभव सूर्यवंशी शानदार खिलाड़ी के रूप में सामने आ रहे हैं और उनका भविष्य उज्ज्वल है. BCCI उन्हें क्रिकेट के टॉप लेवल तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: ‘हमारा पहला सवाल…’, लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतने के बाद विराट कोहली का रिएक्शन आया सामने, फैंस को बताया बड़ा सीक्रेट

RCB की जीत पर जताई खुशी

IPL 2026 के फाइनल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस की भिड़ंत हुई. GT ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाए. RCB के लिए रसिख सलाम ने 3 विकेट झटके, वहीं जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट अपने नाम किए.

विज्ञापन

जवाब में RCB ने विराट कोहली की नाबाद 75 रन की पारी की बदौलत 5 विकेट रहते 18 ओवर में ही लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा कर लिया और IPL 2026 की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया. RCB की जीत पर देवजीत सैकिया ने खुशी जताई कहा, ‘IPL के सफल सीजन का समापन हो गया है. दो महीने का यह सफर समाप्त हो गया है. मुझे उम्मीद है कि फैंस के लिए यह समय शानदार रहा होगा और RCB को लगातार दूसरी बार ट्रॉफी जीतने की बधाई.’

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ