IPL 2026 ट्रॉफी जीत के बाद भी इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है RCB, मैनेजमेंट लेगा मुश्किल फैसला?
IPL 2026: आरसीबी की टीम इस सीजन रजत पाटीदार की कप्तानी में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए लगातार दूसरे साल आईपीएल के खिताब पर कब्जा कर लिया है. हालांकि इसके बाद भी कुछ खिलाड़ियों का प्रदर्शन सवालों के घेरे में बना हुआ है जिनको रिलीज किया जा सकता है
RCB can Release 3 Players: रजत पाटीदार की कप्तानी में आरसीबी की टीम ने इतिहास दोहराते हुए लगातार दूसरे साल आईपीएल का खिताब अपने नाम कर लिया है. टीम ने फाइनल मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल की और इस मैच में विराट कोहली टीम के लिए हीरो बनकर सामने आए. इसके साथ-साथ टीम के बाकी खिलाड़ियों ने भी पूरे सीजन धमाकेदार प्रदर्शन किया लेकिन इसके बाद भी 3 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्हें फ्रेंचाइजी रिलीज कर सकती है. आइए आपको भी इन 3 खिलाड़ियों का नाम बता सकते हैं.
Raw emotions, happy families and that gratitude in the faces of our stars – priceless reactions and wholesome scenes from last night’s celebrations as we made it two 🏆🏆… pic.twitter.com/00qOYTyo0z
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) June 1, 2026
विज्ञापन
रोमारियो शेफर्ड
वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड को आरसीबी की टीम ने साल 2025 के ऑक्शन में 1.50 करोड़ में खरीदा था. साल 2026 में टीम ने उनको रिटेन किया था. इस सीजन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. उन्होंने टीम के लिए खेले 13 पारियों में गेंदबाजी करते हुए महज 7 विकेट लिए हैं तो वहीं बल्ले से 7 पारियों में 83 रन बनाए है.
विज्ञापन
जैकब बेथेल
इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर जैकब बेथेल का प्रदर्शन भी इस सीजन कुछ खास नहीं रहा है. इस सीजन बेथेल ने 7 मैचों में 96 रन बनाए हैं. टीम ने उनको ऑक्शन में 2.60 करोड़ के प्राइज में खरीदा था. ऐसे में मैनेजमेंट खिताब जीतने के बाद भी उनको रिलीज कर सकती है.
सुयश शर्मा
स्टार स्पिन गेंदबाज सुयश शर्मा को भी आरसीबी इस सीजन रिलीज कर सकती है. टीम ने उनको साल 2025 के ऑक्शन में 2.60 करोड़ में खरीदा था. उन्होंने केकेआर के लिए आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया था लेकिन आरसीबी के लिए वो कुछ खास नहीं कर पाए. उन्होंने इस सीजन केवल 12 मैचों में केवल 9 विकेट ही चटकाए और पिछले सीजन भी वो केवल 8 विकेट ही हासिल कर पाए थे.