रजत पाटीदार ने भगदड़ के पीड़ितों को किया याद, IPL ट्रॉफी जीतने के बाद दिया खास मैसेज

RCB Captain Rajat Patidar: जब आरसीबी ने 2025 में पहली बार आईपीएल खिताब जीता था, जब उसके बाद बेंगलुरु में विक्ट्री परेड के दौरान भगदड़ में कई क्रिकेट फैंस की जान चली गई थी. अब टीम के कप्तान ने लगातार दूसरी बार खिताब जीतने के बाद उन पीड़ितों को याद किया है.

RCB Victory Parade

RCB Victory Parade Rajat Patidar

Rajat Patidar Remembers Victory Parade Victims: आरसीबी ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतकर और अपनी बादशाहत को बरकरार रखते हुए अपने इतिहास में एक और सुनहरा चैप्टर जोड़ दिया. चैंपियनशिप के लिए अपने लंबे इंतजार को खत्म करने के एक साल बाद, आरसीबी ने अहमदाबाद में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हराकर, चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद आईपीएल ट्रॉफी को लगातार दूसरी बार जीतने वाली सिर्फ़ तीसरी फ़्रैंचाइज़ी बनने का गौरव हासिल किया. हालांकि, कप्तान रजत पाटीदार ने ये एनश्योर किया कि इस जीत का जश्न मनाने के साथ-साथ उन लोगों को याद करने का संदेश भी दिया जाए.

विज्ञापन

भगदड़ के मृतकों को डेडिकेट की ट्रॉफी

जीत के बाद बोलते हुए रजत पाटीदार ने इस कामयाबी को उन फैंस को समर्पित किया, जिन्होंने 2025 में आरसीबी के पहले खिताब की जीत के बाद हुई विक्ट्री परेड के दौरान बेंगलुरु में हुई दुखद भगदड़ में अपनी जान गंवा दी थी. फ़ाइनल के बाद पाटीदार ने कहा, ‘हम ये ट्रॉफी अपने फ़ैंस को डेडिकेट करते हैं, नहीं, असल में फ़ैंस को नहीं, बल्कि अपने परिवार के उन सदस्यों को, जो पिछले साल उस दुखद घटना में हमसे बिछड़ गए.’

विज्ञापन

मरहूम फैंस का सम्मान

ये बयान 4 जून, 2025 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई घटना से पीड़ित लोगों का सम्मान करने को लेकर फ़्रेंचाइज़ी के कमिटमेंट को बयां करता है. जो अवसर एक खुशी भरे घर वापसी के जश्न के रूप में मनाया जाना था, वो एक दिल दहला देने वाली घटना में बदल गया, जब स्टेडियम के आसपास भारी भीड़ जमा होने के कारण भगदड़ मच गई, जिसमें 11 लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए.

विज्ञापन

बेहद दुखद यादें

उस दिन के बाद से आरसीबी ने लगातार उन पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी है. 2026 के पूरे सीज़न के दौरान, टीम और प्रबंधन ने उन पीड़ितों की यादों को जिंदा रखने और शहर और उसके क्रिकेट समुदाय पर उस दुखद घटना के असर को स्वीकार करने के लिए कई कदम उठाए.

स्टेडियम की 11 सीटें खाली

खिलाड़ियों ने अपने शुरुआती मैच के दौरान सम्मान के प्रतीक के रूप में काली पट्टियां बांधीं, एक मिनट का मौन रखा और 11 नंबर वाली जर्सी पहनकर प्रैक्टिस की. फ़्रेंचाइज़ी ने घरेलू मैचों के दौरान चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें खाली भी रखीं. अब एक और आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम करने के बाद, आरसीबी ने अपनी इस ताजा कामयाबी को उन समर्थकों को समर्पित किया है, और साथ ही अगले सीजन में लगातार तीसरी बार खिताब जीतकर इतिहास रचने का टारगेट भी सेट किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ