इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के बाद अब भारतीय टीम जिम्बाब्वे के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. वहीं दूसरी ओर भारत में घरेलू टूर्नामेंट का आयोजन किया जाएगा. 20 जुलाई को वेस्ट जोन ने दलीप ट्रॉफी के लिए अपने दल का ऐलान कर दिया है. टीम की कमान ऋतुराज गायकवाड़ को दी गई है, जबकि सरफराज खान और पृथ्वी शॉ को भी दल में जगह मिली है. इसके अलावा कई स्टार खिलाड़ियों को भी मौके मिले हैं.
गायकवाड़ बने कप्तान
वेस्ट जोन के लिए गायकवाड़ को कप्तानी का जिम्मा दिया गया है. इसके अलावा मुंबई के अनुभवी फिरकी गेंदबाज शम्स मुलानी को उप-कप्तानी का जिम्मा दिया गया है. दलीप ट्रॉफी का आयोजन बेंगलुरु स्थित सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में होगा. ये टूर्नामेंट 23 अगस्त से 10 सितंबर तक खेला जाएगा. पिछले साल शार्दुल ठाकुर को वेस्ट जोन की कमान मिली थी. लेकिन इस बार गायकवाड़ को अहम जिम्मेदारी मिली है.
ये भी पढ़ें: इंग्लैंड से हार का डबल झटका, ICC Ranking में टीम इंडिया को हुआ भारी नुकसान
टीम में हारविक देसाई और उर्विल पटेल को विकेटकीपर के तौर पर चुना गया है. इसके अलावा पृथ्वी शॉ, सरफराज खान और मुशीर खान को भी वेस्ट जोन की टीम में शामिल किया गया है. स्पिन गेंदबाजी की कमान शम्स मुलानी, इसके अलावा तनुष कोटियन और बाएं हाथ के स्पिनर सिद्धार्थ देसाई संभालेंगे. इसके अलावा शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे को भी दल का हिस्सा बनाया गया है. पिछले साल वेस्ट जोन की टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया था. लेकिन इस बार टीम खिताब अपने नाम करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब खेलेंगे रोहित शर्मा?
दलीप ट्रॉफी के लिए वेस्ट जोन का स्क्वाड
ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), शम्स मुलानी (उप-कप्तान), हार्विक देसाई (विकेटकीपर), उर्विल पटेल (विकेटकीपर), जयमीत पटेल, पृथ्वी शॉ, शिवालिक शर्मा, सिद्धार्थ देसाई, सरफराज खान, मुशीर खान, अतीत शेठ, मुकेश चौधरी, तनुष कोटियन, शार्दुल ठाकुर और तुषार देशपांडे.
रिजर्व खिलाड़ी: जय गोहिल, आर्या देसाई, अर्शिन कुलकर्णी, महेश पिठिया, विशाल जयसवाल और राजवर्धन हंगरगेकर.