---विज्ञापन---

शुभमन गिल की टीम के खिलाफ चला अभिषेक शर्मा का बल्ला , 4 छक्के-6 चौके जड़कर किया कमाल

अभिषेक शर्मा का बल्ला शेरे ए पंजाब टी-20 लीग में बढ़चढ़ कर बोल रहा है. अभिषेक ने शानदार प्रदर्शन किया और शुभमन गिल की टीम के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी से महफिल लूटी. उन्होंने 300 से भी अधिक स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए.

---विज्ञापन---

शेरे ए पंजाब टी-20 लीग 2026 में आए दिन रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं. 7 सितंबर को फाजिल्का फाल्कन्स बनाम अमृतसर सूरमा के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में फाजिल्का फाल्कन्स की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, जिन्होंने पहले बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली. वहीं, अमृतसर की कप्तानी अभिषेक शर्मा कर रहे हैं और वह लगातार अपने बल्ले से दमखम दिखा रहे हैं. अभिषेक शर्मा ने गिल की अगुवाई वाली फाजिल्का फाल्कन्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी.

एक रन से चूके अभिषेक शर्मा

सलामी बल्लेबाज की भूमिका में उतरे अभिषेक शर्मा ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने फाजिल्का फाल्कन्स के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की. हालांकि वह अर्धशतक पूरा करने से 1 रन दूर रह गए. अभिषेक ने 15 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के लगाए. उन्होंने 326.67 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. गर्व कुमार ने उन्हें आउट कर दिया.

---विज्ञापन---

अभिषेक लगातार इस लीग में कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने पहले मैच में 26 गेंदों में 77 रनों की तूफानी पारी खेली थी. इसके बाद दूसरे मैच में उन्होंने 36 गेंदों में 86 रन बनाए थे. वहीं, तीसरे मैच में वह खासा कमाल नहीं कर पाए और 9 गेंदों में 21 रन बनाकर आउट हुए थे. अब चौथे मैच में उन्होंने 15 गेंदों में 49 रन बना दिए हैं. अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी से कहीं न कहीं भारतीय टी-20 कप्तान श्रेयस अय्यर खुश होंगे. अभिषेक 13 सितंबर से शुरू होने वाली अफगानिस्तान के खिलाफ 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. इसके बाद उन्हें एशियन गेम्स 2026 में भी भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करना है.

ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ ऐतिहासिक टी-20 के लिए जापान की टीम का हुआ ऐलान, 22 सितंबर को होगा मुकाबला

---विज्ञापन---

शुभमन गिल ने भी किया शानदार प्रदर्शन

हाल ही में शुभमन गिल ने श्रीलंका के खिलाफ 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली थी. उनकी अगुवाई में भारत ने सीरीज 1-0 से अपने नाम की. इसके बाद गिल शेरे ए पंजाब टी-20 लीग में खेलने के लिए पहुंच गए. हालांकि शुरुआती मैच उन्होंने फाजिल्का फाल्कन्स के लिए नहीं खेला. लेकिन 7 सितंबर को उन्होंने अमृतसर के खिलाफ अपना पहला मैच खेला और कप्तानी भी की. उन्होंने 35 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए फाजिल्का फाल्कन्स ने 20 ओवर में 191 रन बनाए हैं. गिल के अलावा संवीर सिंह ने 21 गेंदों में 40 रनों की पारी खेली थी.

ये भी पढ़ें: Duleep Trophy: 708 रन बनाकर भी हार सकती है ईशान किशन की टीम

---विज्ञापन---

First published on: Sep 07, 2026 10:47 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola