टीम इंडिया के लिए अगला मैच कब खेलेंगे रोहित शर्मा? शतक जड़ने के बाद इस दिन करेंगे जोरदार कमबैक

Rohit Sharma Next Match: इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में रोहित शर्मा ने शतक जड़ा. अब सभी के मन में सवाल है कि रोहित भारत के लिए कब खेलते हुए नजर आएंगे. आइए जानते हैं कि किस दिन हिटमैन की मैदान पर वापसी होगी.

rohit sharma

रोहित कब खेलेंगे अगला मैच? (Image: AI Generated)

विज्ञापन

Rohit Sharma Next Match: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का समापन हो गया है. इंग्लैंड ने 2-1 से टीम इंडिया को चित कर दिया. इस सीरीज के दौरान रोहित शर्मा के रिटायरमेंट की अफवाहें सामने आई थीं. हालांकि, यह पूरी तरह से गलत साबित हुई और लॉर्ड्स में हुए तीसरे वनडे में रोहित शर्मा ने जोरदार शतक जड़ा. रोहित शर्मा फिलहाल सिर्फ वनडे प्रारूप खेलते हैं और सभी के मन में सवाल है कि अब हिटमैन इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज खत्म होने के बाद कब मैदान पर उतरेंगे.

रोहित शर्मा अब भारत के लिए कब खेलेंगे?

इंग्लैंड सीरीज के समापन के बाद रोहित शर्मा अब दो महीने तक टीम इंडिया की जर्सी में नजर नहीं आएंगे. भारत की अगली वनडे सीरीज वेस्टइंडीज के खिलाफ सितंबर के अंतिम हफ्ते में शुरू होगी. वेस्टइंडीज टीम भारत का दौरा करने वाली है, जहां दोनों देशों के बीच तीन वनडे और पांच T20I मैचों का आयोजन किया जाने वाला है.

विज्ञापन

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच त्रिवेंद्रम में 27 सितंबर को खेला जाएगा. इस मैच के जरिए रोहित शर्मा का भारतीय टीम की जर्सी में कमबैक होगा. इसके बाद 30 सितंबर को भारत और वेस्टइंडीज के बीच गुवाहाटी में मैच होगा. दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच 3 अक्टूबर को न्यू चंडीगढ़ में होगा. रोहित ने इशारों-इशारों में बता दिया है कि फिलहाल उनका रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है.

BCCI ने रोहित के वनडे फ्यूचर पर क्या कहा?

रोहित शर्मा के लॉर्ड्स में आखिरी वनडे मैच की अफवाह ने फैंस को निराश कर दिया था. सोशल मीडिया पर बवाल मचने के बाद BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने आकर साफ कर दिया कि रोहित का लॉर्ड्स में आखिरी मैच नहीं होगा. वो इसके बाद भी टीम इंडिया के लिए तब तक खेलते रहेंगे, जब तक वो प्लानिंग का हिस्सा हैं. रोहित ने लॉर्ड्स में 138 रनों की शानदार पारी खेलकर बता दिया कि अभी उनमें दम है और उनका रिटायरमेंट का कोई प्लान नहीं है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ