केएल राहुल की ट्रेड वाली खबरों पर आया दिल्ली कैपिटल्स का रिएक्शन, मालिक ने अफवाहों पर लगाया विराम

IPL 2027: आईपीएल 2026 के खत्म होने के बाद से ही कई स्टार खिलाड़ियों के ट्रेड की खबरें सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा चल रही हैं. जिसमें हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे और केएल राहुल जैसे बड़े नाम शामिल हैं. राहुल की ट्रे़ड को लेकर अब दिल्ली कैपिटल्स टीम का रिएक्शन सामने आया है.

KL Rahul

केएल राहुल आईपीएल 2027 में भी रहेंगे दिल्ली कैपिटल्स टीम का हिस्सा (Pic Credit- ANI)

IPL 2027: दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने आईपीएल 2026 में बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था. जिसके कारण ही इस टीम में बदलाव की बातें हो रही थी. फ्रेंचाइजी ने पहले ही ट्रेड के जरिए ऋषभ पंत को वापस लाया है. वहीं कुलदीप यादव को लखनऊ सुपर जायंट्स को दे दिया है. इस फ्रेंचाइजी के पास अब कई सुपरस्टार बल्लेबाज नजर आ रहे हैं. इस बीच सलामी बल्लेबाज केएल राहुल की ट्रेड से जुड़ी खबरें आने लगी है. जिसको लेकर अब दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल का रिएक्शन सामने आया है. 

विज्ञापन

केएल राहुल की ट्रेड पर आया दिल्ली कैपिटल्स का रिएक्शन 

ऋषभ पंत की जब से दिल्ली कैपिटल्स टीम में वापसी हुई है. उसके बाद से ही केएल राहुल के दिल्ली कैपिटल्स छोड़ने की भी बातें हो रही हैं. पिछले दिनों खबर आई की केएल राहुल फिलहाल आईपीएल 2027 के लिए कोलकाता नाइट राइडर्स के बात कर रहे हैं. उस रिपोर्ट में लिखा था कि आईपीएल में राहुल विकेटकीपर की भूमिका में भी खेलना चाहते हैं.

विज्ञापन

पंत की वापसी के बाद दिल्ली कैपिटल्स में ऐसा हो पाना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है. ऐसे में राहुल केकेआर से बात कर रहे हैं. शाहरुख खान की मालिकाना हक वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम फिलहाल एक कप्तान और विकेटकीपर दोनों ही तलाश रही है. ऐसे में राहुल इन दोनों ही रोल को केकेआर के लिए निभा सकते हैं. जिसके कारण ही ये रिपोर्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इस रिपोर्ट के बारे में चर्चा भी बहुत तेजी से हो रही थी. ऐसे में अब दिल्ली कैपिटल्स ने इन रिपोर्ट्स को गलत करार दे दिया है. 

पार्थ जिंदल ने राहुल की ट्रेड पर दिया बड़ा बयान 

दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल ने भी अब इन अफवाहों पर विराम लगा दिया है. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स टीम के एक पोस्ट को ही शेयर करते हुए लिखा कि, ‘केएल @DelhiCapitals के लिए क्लच हैं. मैं जिन सबसे अच्छे लोगों को जानता हूं उनमें से एक हैं. जो हमेशा खुद से पहले टीम को रखते हैं. हमारा काम अधूरा है और हम दिल्ली को गर्व महसूस कराने के लिए मिलकर कड़ी मेहनत करेंगे.’  

विज्ञापन

जिसके बाद केएल राहुल ने भी इस पोस्ट पर कमेंट किया है. इसी के साथ ही अब साफ हो गया कि राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स टीम को नहीं छोड़ने वाले हैं. वो आईपीएल 2027 में भी दिल्ली के लिए ही खेलते हुए नजर आने वाले हैं. जहां पर उनके साथ ही ऋषभ पंत और अक्षर पटेल जैसे सुपरस्टार खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. दिल्ली कैपिटल्स की टीम फिलहाल पहली ट्रॉफी का इंतजार कर रही है. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ