270 रन की ऐतिहासिक पारी देख मुरीद हुए युवराज सिंह, ईशान किशन के लिए कही बड़ी बात

ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया और दोहरा शतक जड़ दिया. ईशान की पारी के बाद युवराज सिंह ने उनकी तारीफ की है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर स्टोरी साझा कर ईशान के लिए खास बात लिखी है.

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में/ Image Source: Screengrab/ BCCI

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में/ Image Source: Screengrab/ BCCI

विज्ञापन

Yuvraj Singh: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेला जा रहा है. पहली पारी में ईस्ट जोन ने कमाल का प्रदर्शन किया और 708 रन बना डाले. ईस्ट जोन ने लगातार 2 दिन बल्लेबाजी की. ईशान किशन ईस्ट जोन की कमान संभाल रहे हैं. उन्होंने 270 रनों की शानदार पारी खेली. ईशान ने अपने प्रदर्शन से सभी को दीवाना बना लिया. अब युवराज सिंह ईशान की शानदार पारी के फैन हो गए हैं. उन्होंने कमाल की बल्लेबाजी की.

ईशान किशन ने मचाया तहलका

ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन से महफिल लूटी. उन्होंने बेहतरीन पारी खेली. ईशान ने 334 गेंदों में 270 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी पारी के दौरान बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 30 चौके और 7 छक्के लगाए. ईशान जब 250 रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे तब वह थोड़ी देर के लिए रिटायर्ड हर्ट हो गए थे. क्योंकि मुकाबला चेन्नई में खेला जा रहा है और वह भीषण गर्मी पड़ रही है. ऐसे में उन्हें चक्कर आ गया था. लेकिन बाद में वह बल्लेबाजी करने के लिए उतरे और 20 रन अपने खाते में जोड़ दिए. जब वह आउट हुए तो उनकी प्रशंसा तिलक वर्मा ने भी की. उन्होंने ईशान को गले लगाया. तिलक और ईशान भारत के लिए लगातार टी-20 खेल रहे हैं.

विज्ञापन

युवराज सिंह भी हुए मुरीद

ईशान की बल्लेबाजी की तारीफ युवराज सिंह ने भी की है. उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ईशान किशन को बधाई दी और उनकी पारी को खास बताया. इस दौरान युवी ने लिखा “ईशान किशन को शानदार पारी के लिए बहुत बधाई. 250 रनों की रिकॉर्ड पारी खासकर फाइनल में. ये बहुत खास है. मुझे यकीन है कि इस पारी ने ईस्ट जोन को टूर्नामेंट के फाइनल में बहुत बड़ा फायदा पहुंचाया है.”

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी में फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इससे पहले ये कारनामा वीरेंद्र सहवाग, संजय मांजरेकर और यशस्वी जायसवाल भी कर चुके हैं. खास बात ये है कि वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले ईस्ट जोन के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

इसके अलावा वह दलीप ट्रॉफी फाइनल में दोहरा शतक लगाने वाले सातवें बल्लेबाज बन गए हैं. ईस्ट जोन ने 163 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 708 रन बनाए लिए हैं. ईशान के अलावा कुमार कुशाग्र ने 132 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ