इंग्लैंड से हार का डबल झटका, ICC Ranking में टीम इंडिया को हुआ भारी नुकसान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अब टीम इंडिया को डबल झटका लगा है. आईसीसी वनडे रैंकिंग में भारत को तगड़ा नुकसान हुआ है.

Photo Source: X

Photo Source: X

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली गई थी. इंग्लैंड ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया. भारत ने पहला मुकाबला 6 विकेट से जीता था. इसके बाद इंग्लैंड ने शानदार वापसी करते हुए भारत को आखिरी दोनों मैच में हराकर सीरीज पर कब्जा जमाया. हालांकि तीसरे मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया. लेकिन भारत का गेंदबाजी विभाग फ्लॉप हो गया. इंग्लैंड से मिली हार के बाद भारतीय टीम को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान हुआ है.

विज्ञापन

भारत को हुआ नुकसान

भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच 14 जुलाई को खेला गया था. इस मैच से एक दिन पहले भारतीय टीम की आईसीसी वनडे रैंकिंग में पहले स्थान पर थी और टीम की रेटिंग 121 थी. इसके अलावा इंग्लैंड की रेटिंग 89 थी. वहीं अब भारतीय टीम सीरीज हार चुकी है और आज यानी 20 जुलाई को भारत की रैंकिंग 121 से घटकर 116 पर आ चुकी है. इसके अलावा इंग्लैंड की रेटिंग 89 से बढ़कर 93 पर आ चुकी है. ऐसे में अब भारत को आईसीसी रैंकिंग में बड़ा झटका लगा है.

विज्ञापन

हालांकि टीम इंडिया की बादशाहत बरकरार है और वह नंबर 1 पर काबिज है. लेकिन अगर टीम का प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो वो दिन दूर नहीं जब भारत की बादशाहत खत्म हो जाएगी. इसके अलावा इंग्लैंड की टीम अब आठवें से सातवें स्थान पर पहुंच गई है.

विज्ञापन

टी-20 सीरीज में भी भारत का खराब प्रदर्शन

वनडे सीरीज से पहले भारतीय टीम को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में भी हार का सामना करना पड़ा था. इंग्लैंड ने 4-0 से भारत को हार का स्वाद चखाया. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ खेली गई 2 मैचों की टी-20 सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा. यानी भारतीय टीम लगातार 3 सीरीज गंवा चुकी है. ऐसे में अब भारतीय खिलाड़ियों के अलावा टीम मैनेजमेंट पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ