Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

PSL 2026 के शुरू होने से पहले ही इस खिलाड़ी ने वापस लिया नाम, सामने आई बड़ी वजह

PSL 2026: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 का आगाज 26 मार्च से होने जा रहा है. लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले वेस्टइंडीज के एक खिलाड़ी ने लीग में नहीं खेलने का फैसला किया है. इसके पीछे की बड़ी वजह भी सामने आई है.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 13, 2026 21:40
PSL 2026
PSL 2026

PSL 2026, Gudakesh Motie: पाकिस्तान में खेली जाने वाली फ्रेंचाइजी टी20 लीग पाकिस्तान सुपर लीग का नया सीजन 26 मार्च से शुरू होने वाला है. लेकिन टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले ही कुछ खिलाड़ियों ने अपना नाम वापस लेना शुरू कर दिया है. इसी बीच वेस्टइंडीज के लेफ्ट आर्म स्पिनर गुडाकेश मोती ने भी पीएसएल 2026 से हटने का फैसला किया है. मोती को लाहौर कलंदर्स ने ऑक्शन में करीब 1.10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में खरीदा था. लेकिन अब उन्होंने टूर्नामेंट में नहीं खेलने का फैसला किया है.

गुडाकेश मोती ने क्यों वापस लिया नाम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुडाकेश मोती के PSL 2026 से नाम वापस लेने के पीछे की बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में जारी तनाव माना जा रहा है. बताया जा रहा है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 खत्म होने के बाद भी उन्हें घर लौटने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा था. दरअसल, ईरान-इजरायल युद्ध की वजह से कई फ्लाइट्स कैंसिल हो गई थी जिसकी वजह से वेस्टइंडीज की टीम लंबे समय तक भारत में फंसी रही.

---विज्ञापन---

ऐसे में वह दोबारा उसी स्थिति में नहीं फंसना चाहते, इसलिए उन्होंने पीएसएल से दूरी बनाने का फैसला लिया. हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. वहीं, मोती के हटने के बाद लाहौर कलंदर्स ने उनकी जगह श्रीलंका के युवा स्पिनर दुनिथ वेल्लागे को टीम में शामिल कर लिया है.

ये भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अभिषेक शर्मा, तस्वीरें शेयर कर लिखा – ‘जय माता दी’

मुजरबानी ने भी छोड़ा PSL

मोती के अलावा जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने भी PSL 2026 से अपना नाम वापस ले लिया है. हालांकि, उनका कारण अलग है. मुजरबानी ने पीएसएल की जगह IPL 2026 में खेलने का फैसला किया है. वह पहले पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड की तरफ से खेलने वाले थे, लेकिन अब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें अपने स्क्वॉड में शामिल कर लिया है. इसी वजह से वह इस बार पीएसएल में खेलते नहीं दिखेंगे.

मुजरबानी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी जिम्बाव्बे स्क्वॉड का हिस्सा थे और उनका प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा था. उनके टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 89 मैचों में 106 विकेट लिए हैं और उनका औसत करीब 21.34 का रहा है.

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के इन 2 वर्ल्ड चैंपियन खिलाड़ियों पर भारी पड़ेगी काव्या मारन की गलती! मुसीबत में घिरी सनराइजर्स

First published on: Mar 13, 2026 09:34 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.