T20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद माता वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अभिषेक शर्मा, तस्वीरें शेयर कर लिखा - 'जय माता दी'

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए. अभिषेक ने खुद इसकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.

Abhishek Sharma
1 / 8
Abhishek Sharma

Abhishek Sharma visits Mata Vaishno Devi: टीम इंडिया ने हाल ही टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा था. इस जीत के साथ भारतीय टीम लगातार दो बार ये ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई. इस ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे और मां का आशीर्वाद लिया.  

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने माता वैष्णो देवी के किए दर्शन

अभिषेक शर्मा ने माता वैष्णो देवी के किए दर्शन 2 / 8

टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने के बाद अभिषेक शर्मा ने माता वैष्णो देवी के दर्शन किए. अभिषेक ने शुक्रवार (13 मार्च) को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर इसकी कुछ तस्वीरें भी शेयर की हैं.

विज्ञापन

पारंपरिक कपड़ों में आए नजर

पारंपरिक कपड़ों में आए नजर3 / 8

फोटो में अभिषेक पारंपरिक कपड़ों में हाथ जोड़कर दर्शन करते नजर आ रहे हैं. इस दौरान वह सफेद कुर्ते-पजामे में दिखाई दिए. तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा - “जय माता दी.”

T20 WC 2026 के फाइनल में खेली थी धमाकेदार पारी

T20 WC 2026 के फाइनल में खेली थी धमाकेदार पारी4 / 8

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी की थी. 8 मार्च को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए खिताबी मुकाबले में उन्होंने सिर्फ 21 गेंदों में 52 रन की धमाकेदार पारी खेली थी.

विज्ञापन

लगातार 3 बार डक पर हुए थे आउट

लगातार 3 बार डक पर हुए थे आउट5 / 8

हालांकि, टूर्नामेंट की शुरुआत उनके लिए ज्यादा अच्छी नहीं रही थी. फाइनल से पहले शुरुआती 7 पारियों में वह सिर्फ 89 रन ही बना सके थे और लगातार तीन बार डक पर आउट हो गए थे. जिसके चलते उनकी फॉर्म को लेकर काफी सवाल भी उठ रहे थे.

टीम मैनेजमेंट ने बनाए रखा भरोसा

टीम मैनेजमेंट ने बनाए रखा भरोसा 6 / 8

इसके बावजूद कप्तान सूर्यकुमार यादव और टीम मैनेजमेंट ने उन पर भरोसा बनाए रखा. उसी भरोसे का नतीजा फाइनल में देखने को मिला. अभिषेक ने संजू सैमसन के साथ मिलकर पहले विकेट के लिए सिर्फ 7.1 ओवर में 98 रन जोड़ दिए और मैच को पूरी तरह भारत की तरफ मोड़ दिया. अपनी 52 रन की पारी में उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के लगाए.

विज्ञापन

टीम इंडिया ने रचा इतिहास

टीम इंडिया ने रचा इतिहास7 / 8

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीता. इसी के साथ भारत रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने वाला पहले देश बन गया. साथ ही भारतीय टीम अपने घर पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने और टाइटल डिफेंड करने वाली दुनिया की पहली टीम भी बन गई.

आईपीएल 2026 में आएंगे नजर

आईपीएल 2026 में आएंगे नजर8 / 8

अब अभिषेक शर्मा आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2025 में उनका प्रदर्शन काफी शानदार रहा था. उन्होंने 14 मैचों में 193 के स्ट्राइक रेट से 439 रन बनाए थे, जिसमें एक शतक और दो अर्धशतक शामिल थे. हालांकि, उस सीजन SRH की टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन