---विज्ञापन---

खेल angle-right

विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में रचा इतिहास, बने ये कारनामा करने वाले पहले बल्लेबाज

Virat Kohli 3000 Runs In World Cups: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। कोहली ने टी-20 विश्व कप के तहत सुपर-8 के मुकाबले में बांग्लादेश के खिलाफ 37 रन की पारी खेली।

---विज्ञापन---

Virat Kohli 3000 Runs In World Cups: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली अपने करियर में एक के बाद एक कई मुकाम हासिल करते जा रहे हैं। शनिवार को बांग्लादेश के खिलाफ खेले टी-20 वर्ल्ड कप सुपर-8 के मुकाबले में कोहली ने ओपनिंग करते हुए 28 गेंदों में 1 चौका-3 छक्के ठोक 37 रन जड़े। इस पारी की मदद से विराट कोहली ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया।

वर्ल्ड कप में 3 हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज

विराट कोहली टी-20 और वनडे वर्ल्ड कप में 3000 रन का आंकड़ा छूने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कोहली को ये ऐतिहासिक आंकड़ा छूने के लिए 35 रनों की जरूरत थी। उन्होंने 37 रन बनाते ही इतिहास रच दिया। कोहली के बाद इस मामले में दूसरे स्थान पर रोहित शर्मा का नाम है। रोहित ने दोनों वर्ल्ड कप में 2637 रन बनाए हैं। तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर हैं। वॉर्नर ने 2502 रन बनाए हैं। महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं। तेंदुलकर ने 2278 रन बनाए थे। श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा 2193 रन बनाकर पांचवें स्थान पर काबिज हैं।

---विज्ञापन---

ऐसा है कोहली का रिकॉर्ड

विराट कोहली टी-20 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने अब तक 32 मैचों की 30 इनिंग में 1207 रन बनाए हैं। जिसमें 14 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं वनडे वर्ल्ड कप में भी विराट के बल्ले से खूब रन बरसे हैं। कोहली ने 37 मैचों में 1795 रन जड़े हैं। जिसमें 5 शतक और 12 अर्धशतक दर्ज हैं। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। उन्होंने 11 मैचों में 95 के औसत से 765 रन बनाए। जिसमें 3 शतक और 6 अर्धशतक शामिल रहे। कोहली को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया था।

---विज्ञापन---

खराब फॉर्म से जूझ रहे थे विराट कोहली

आपको बता दें कि विराट कोहली इससे पहले खराब फॉर्म से जूझ रहे थे। वह इससे पहले के मैचों में 1, 4 और 24 रन बनाकर आउट हो गए थे। उनकी खराब फॉर्म के बाद ये सवाल उठने लगे कि क्या विराट को ओपनिंग नहीं करनी चाहिए। उन्हें लगातार तीसरे नंबर पर उतारने की बात कही जा रही थी। हालांकि कोच विक्रम राठौड़ ने उम्मीद जताई थी कि विराट कोहली जल्द ही फॉर्म वापस पा लेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs BAN: क्या ऋषभ पंत से नाराज थे विराट कोहली? रिएक्शन हो रहा वायरल 

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, IPL के स्टार खिलाड़ियों पर नजरें 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई USA की टीम, इस चमत्कारिक समीकरण से करेगी क्वालीफाई 

ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है साउथ अफ्रीका 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म

ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट

First published on: Jun 22, 2024 10:25 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola