ENG W vs IND W: तीसरे टी-20 में भी बुरी तरह हारी टीम इंडिया, इंग्लैंड ने सीरीज 2-1 से किया अपने नाम

ENG W vs IND W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई. जिसके तीसरे मुकाबले में इंग्लिश टीम ने भारत को बुरी तरह से हरा दिया है. इसी के साथ इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने सीरीज को 2-1 से अपने नाम कर लिया.

ENG W vs IND W

ENG W vs IND W

ENG W vs IND W: भारतीय महिला क्रिकेट टीम और इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला कूपर एसोसिएट्स काउंटी ग्राउंड टॉन्टन में खेला गया. जहां पर इंग्लिश टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 180 रन बनाए. जवाब में इंग्लिश टीम ने 18.3 ओवरों में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इसी के साथ चार्लोट डीन की टीम ने सीरीज को भी 2-1 से अपने नाम कर लिया. 

विज्ञापन

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 9 गेंदों में सिर्फ 8 रन ही बनाए. दूसरी सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने भी 6 गेंदों में 11 रन ही बनाए. यस्तिका भाटिया ने 18 गेंदों में सिर्फ 32 रन ही बनाए. वहीं जेमिमा रोड्रिग्स ने सिर्फ 29 रन ही बनाए. कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 40 गेंदों में नाबाद 56 रनों की शानदार पारी खेली. ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने भी 24 गेंदों में सिर्फ 32 रन आखिरी ओवरों में बनाए. जिसके कारण ही भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए. इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने लॉरेन बेल ने 2 विकेट अपने नाम किया. वहीं लिन्सी स्मिथ और कप्तान चार्लोट डीन ने 1-1 विकेट हासिल किया. 

विज्ञापन

इंग्लिश टीम को मिली शानदार जीत 

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लिश टीम को भी अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज सोफिया डंकली ने सिर्फ 16 रन ही बनाए. वहीं डैनी वायट-हॉज भी सिर्फ 5 रन ही जोड़ सकी. विकेटकीपर बल्लेबाज एमी जोन्स भी सिर्फ 3 रन ही बना सकी. एलिस कैप्सी ने 43 गेंदों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 82 रनों की धमाकेदार पारी खेली. उन्होंने 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े. उनका साथ देते हुए हीथर नाइट ने भी 42 गेंदों में नाबाद 70 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही 18.3 ओवरों में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. टीम इंडिया के लिए क्रांति गौड़ और अरुंधती रेड्डी ने 2-2 विकेट अपने नाम किया. पहला टी-20 जीतने के बाद टीम इंडिया बैक टू बैक मुकाबला हार गई.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ