---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND vs ZIM: इस दिन हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान, IPL के स्टार खिलाड़ियों पर नजरें

India vs Zimbabwe Team India: भारतीय टीम विश्व कप के बाद जिम्बाब्वे जाने के लिए तैयार है। कहा जा रहा है कि पांच मैचों की टी-20 सीरीज में कुछ नए खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है।

---विज्ञापन---

India vs Zimbabwe Team India: टी-20 वर्ल्ड कप के बाद टीम इंडिया जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर जाएगी। इस दौरान भारतीय टीम पांच मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। कहा जा रहा है कि इस सीरीज में वर्ल्ड कप खेल रहे कुछ सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा। जबकि आईपीएल में धूम मचाने वाले खिलाड़ियों को जगह मिल सकती है। जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कब हो सकती है, इस संबंध में एक डेट भी सामने आई है।

रविवार को हो सकता है टीम इंडिया का ऐलान

न्यूज 18 की खबर के मुताबिक, टीम इंडिया का ऐलान रविवार, 23 जून को हो सकता है। चयन समिति इसी दिन टीम फाइनल करेगी। रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने जिम्बाब्वे जाने वाले कुछ प्लेयर्स के पासपोर्ट जमा कर लिए हैं। 6 जुलाई से 13 जुलाई तक जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली जाने पांच मैचों की टी-20 सीरीज के सभी मैच हरारे में खेले जाएंगे। इस दौरान नई टीम नजर आ सकती है। लेफ्ट हैंड पेसर्स को भी जगह दी जा सकती है। माना जा रहा है कि टीम इंडिया में बाएं हाथ के तीन तेज गेंदबाजों को शामिल किया जा सकता है।

---विज्ञापन---

खलील अहमद, यश दयाल, मुकेश कुमार का नाम चर्चा में 

वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के साथ रिजर्व में शामिल खलील अहमद को भी जगह मिलने की पूरी संभावना है। आईपीएल में शानदार गेंदबाजी कर चर्चा में आए यश दयाल और बिहार के मुकेश कुमार को भी शामिल करने पर चर्चा चल रही है। वहीं विश्व कप स्क्वाड में रिजर्व में शामिल आवेश खान का स्थान पक्का माना जा रहा है। वह हाल ही में अमेरिका के खिलाफ मैच के बाद रिलीज किए गए हैं। आवेश के साथ ही शुभमन गिल का नाम चर्चा में है। कहा जा रहा है कि वे भारत वापस न लौटकर सीधे जिम्बाब्वे जाएंगे। कहा जा रहा है कि रोहित शर्मा, विराट कोहली, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव दोनों को आराम दिया जा सकता है। ऐसे में टीम इंडिया का कप्तान कौन होगा, ये देखने वाली बात होगी।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: सेमीफाइनल की रेस से बाहर नहीं हुई USA की टीम, इस चमत्कारिक समीकरण से करेगी क्वालीफाई 

ये भी पढ़ें: लगातार 6 मैच जीतने के बाद भी सेमीफाइनल में जगह बनाने से चूक सकती है साउथ अफ्रीका 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- IND Vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म

ये भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप में बड़ा उलटफेर, फंस गया साउथ अफ्रीका और इंग्लैंड का सेमीफाइनल टिकट

First published on: Jun 22, 2024 07:48 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola