Cricket News (21)
विज्ञापन

PAK vs AUS: LIVE मैच में पाकिस्तानी खिलाड़ी की बिगड़ी तबीयत, मैदान से हुआ बाहर

ऑस्ट्रेलिया टीम इन दिनों पाकिस्तान दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. दूसरे मुकाबले के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी की तबीयत खराब हो गई. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

PAK vs AUS: पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का दूसरा मुकाबला 2 जून को खेला जा रहा है. पाकिस्तान पहले मैच को अपने नाम कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाए हुए है. दूसरे मैच के दौरान पाकिस्तानी विकेटकीपर बल्लेबाज गाजी गौरी की तबीयत अचानक बिगड़ गई. अचानक खेल को थोड़ी देर के लिए रोक दिया गया. मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और गाजी को प्राथमिक उपचार दिया गया.

इसके बाद उन्हें मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा. ड्रेसिंग रूम में मेडिकल टीम उनकी सहायता करते हुए नजर आई. दूसरा मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में खेला जा रहा है. माना जा रहा है कि भीषण गर्मी की वजह से गौरी की तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई. उन्होंने अस्वस्थ महसूस किया और तुरंत मेडिकल टीम को आने के लिए कहा. उनकी जगह पर रोहेल नजीर विकेटकीपिंग कर रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ