गंभीर के बाद कौन होंगे भारतीय T20I टीम के कोच? सामने आया इस दिग्गज का नाम

Team India’s Next T20I Coach: क्रिकेट फैंस के मन में अक्सर ये सवाल आता है, कि गौतम गंभीर के बाद टीम इंडिया के हेड कोच कौन होंगे, खासकर T20 फॉर्मेट में. इसको लेकर संजय मांजरेकर ने अहम सलाह दी है.

Gambhir

Gautam Gambhir

Sanjay Manjrekar Bats For Ashish Nehra: भले ही गुजरात टाइटंस आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी से हार गई, फिर भी हेड कोच आशीष नेहरा ने फ्रेंचाइजी क्रिकेट के सबसे कामयाब कोच के तौर पर अपनी साख को और मजबूत किया. 2022 सीजन से पहले कमान संभालने के बाद से, नेहरा ने गुजरात को लगातार सफलता दिलाई है, जिसमें एक IPL खिताब, 2 बार फाइनल में पहुंचना, और 5 सीजन में चार बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करना शामिल है. उनके शानदार रिकॉर्ड की तारीफ भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने भी की है, जिनका मानना ​​है कि फ्यूचर में नेशनल टीम में किसी बड़े रोल के लिए नेहरा के नाम पर विचार किया जाना चाहिए.

विज्ञापन

नेहरा के बारे में सोचने की सलाह

मांजरेकर ने ‘स्पोर्ट्स स्टार’ के पॉडकास्ट पर बात करते हुए सुझाव दिया कि जब भी BCCI अपने अगले T20 कोच की तलाश शुरू करे, तो नेहरा के नाम पर गंभीरता से विचार किया जाना चाहिए. हालांकि गौतम गंभीर अभी इस पोस्ट पर हैं और 2027 के वनडे वर्ल्ड कप तक उनका कॉन्ट्रैक्ट जारी रहेगा, लेकिन मांजरेकर का मानना ​​है कि आईपीएल में नेहरा की अचीवमेंट्स उन्हें इस रोल के लिए के लिए एक मजबूत दावेदार बनाती हैं.

विज्ञापन

नेहरा ने शानदार नतीजे दिए

मांजरेकर ने इस पूर्व तेज गेंदबाज के खेल को लेकर प्रैक्टिकल अप्रोच और टीम की परेशानियों को असरदार ढंग से पहचानने और हल करने की उनकी क्षमता पर जोर दिया. मांजरेकर ने कहा, ‘अगर भारत सचमुच T20 कोच की तलाश में है, तो ये वो शख्स हैं जिसने रिजल्ट्स दिए हैं. उनका रिकॉर्ड शानदार है. आशीष नेहरा एक पक्के ‘स्ट्रीट-स्मार्ट’ क्रिकेटर हैं. अगर आप उनसे क्रिकेट पर बात करेंगे, तो वो ऐसे इंसान नहीं हैं जो बहुत ज्यादा इमोशनल हो जाएं; वो बस अपनी टीम की परेशानियों को सीधे-सीधे देख पाएंगे.’

विज्ञापन

नेहरा में क्या है खास?

संजय मांजरेकर ने नेहरा की सीधे-सादी पर्सनालिटी और क्रिकेट की उनकी गहरी समझ की भी तारीफ की. उन्होंने आगे कहा, ‘वो खेल को बहुत बारीकी से समझते हैं, और ऐसे इंसान हैं जो क्रिकेट से बाहर की बातों या किसी को खुश करने की कोशिश में बहुत ज्यादा नहीं उलझते; न ही वो उन ‘गेम’ (राजनीति) में पड़ते हैं जो अक्सर लोग अपनी जगह बनाए रखने या कुछ खास लोगों को खुश रखने के लिए खेलते हैं. मुझे लगता है कि खिलाड़ी उनकी इसी बात को सबसे ज्यादा पसंद करते हैं.’

‘जमीन से जुड़े इंसान’

भारत के इस पूर्व बल्लेबाज ने ये भी बताया कि अपनी तमाम कामयाबियों के बावजूद नेहरा जमीन से जुड़े हुए इंसान हैं. मांजरेकर ने कहा, ‘आप देख सकते हैं कि एक कोच के तौर पर मिली सफलता का उन पर कोई असर नहीं पड़ता. वो सक्सेस का बहुत ज्यादा क्रेडिट खुद नहीं लेना चाहते; वो बस एक सीधे-सादे इंसान हैं जो पूरी लगन और मेहनत से अपना काम करते हैं, और ऐसा लगता है कि उन्हें अपना काम बेहद पसंद है.’ उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि अगर भविष्य में नेहरा भारतीय टीम से जुड़ते हैं, तो उन्हें किसी स्पेशलिस्ट सपोर्ट के रोल के बजाय हेड कोच के तौर पर जुड़ना चाहिए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ