IND vs BAN: मैच से पहले रोहित, विराट और जडेजा ने किया ये काम, तीनों हैं आउट ऑफ फॉर्म

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारतीय टीम आज बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में जीत दर्ज करके सेमीफाइनल का टिकट पक्का करना चाहेगी। टूर्नामेंट में अब तक भारतीय टीम के गेंदबाजों ने तो शानदार प्रदर्शन किया है लेकिन बल्लेबाजी चिंता पैदा कर रही है। टीम के कई बल्लेबाज आउट ऑफ फॉर्म चल रहे हैं।

Indian Player Rohit Sharma

T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में टीम इंडिया ने अब तक शानदार खेल दिखाया है। भारत टूर्नामेंट में अब तक अजेय रहा है। टीम को सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए बांग्लादेश के खिलाफ आज रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) होने वाला मैच जीतना होगा। बांग्लादेश की टीम टी20 वर्ल्ड कप में भारत से कभी भी नहीं जीत पाई है। दोनों टीमों के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैच खेले गए हैं। इन सभी में भारत ने जीत दर्ज की है। अब तक के प्रदर्शन के लिहाज से भारतीय टीम का पलड़ा इस मैच में भारी है। लेकिन टीम की बल्लेबाजी क्रम की विफलता चिंता का सबब बनी हुई है।

टीम के मुख्य बल्लेबाज विराट कोहली, कप्तान रोहित शर्मा और रवींद्र जडेजा जैसे खिलाड़ियों का बल्ला टूर्नामेंट में अब तक खामोश ही रहा है।विराट कोहली ने इस वर्ल्ड कप में अब तक 4 मैच खेले हैं, इसमें उन्होंने 29 रन बनाए हैं। वहीं, रोहित शर्मा ने इतने ही मैचों में 76 रन बनाए हैं। जबकि रवींद्र जडेजा 4 मैच में केवल 7 रन ही बना सके हैं। बांग्लादेश के खिलाफ मैच से पहले इन तीनों खिलाड़ियों ने नेट पर खूब पसीने बहाए हैं। इन 3 खिलाड़ियों के अलावा संजू सैमसन ने भी नेट पर अभ्यास किया है। माना जा रहा है कि संजू सैमसन को बांग्लादेश के खिलाफ प्लेइंग-11 में जगह भी दी जा सकती है। इन खिलाड़ियों ने किस तरह का अभ्यास किया और कौन से शॉट खेलने की प्रैक्टिस की? इसे वीडियो में देखिए –

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ