हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs AUS: सिडनी में विराट कोहली का गजब क्रेज, एयरपोर्ट पर फैंस ने किंग को घेरा

virat kohli: विराट कोहली इन दिनों टीम इंडिया के साथ ऑस्ट्रेलिया में हैं, जहां पर 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के आखिरी मुकाबले से पहले विराट कोहली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी दीवानगी देखने को मिल रही है. कोहली का ये वीडियो चर्चा में है.

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला सिडनी में खेला जाना है. भारतीय टीम सिडनी पहुंच चुकी है. सिडनी में विराट कोहली की दीवानगी देखने को मिली. एयरपोर्ट पर उन्हें फैंस ने घेल लिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. विराट कोहली की दीवानगी केवल भारत में ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में मौजूद है.

ये भी पढ़ें: AUS vs IND: कुलदीप की एंट्री, हर्षित-सुंदर पर गिरेगी गाज? तीसरे वनडे में ऐसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11

विराट कोहली का गजब क्रेज

भारतीय टीम तीसरा मुकाबला 25 अक्टूबर को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेलेगी. इस मैच के लिए भारतीय टीम सिडनी पहुंच चुकी है. सिडनी एयरपोर्ट पर फैंस ने विराट कोहली को घेर लिया. इसके बाद किंग कोहली ने अपने फैंस को ऑटोग्राफ दिया और तस्वीरें भी खिंचवाई. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: सिडनी में क्यों संन्यास ले सकते हैं विराट कोहली? ये 5 कारण उड़ा देंगे होश!

खराब फॉर्म में कोहली

विराट कोहली इन दिनों खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं. अब तक खेले गए दोनों मैच विराट कोहली का खाता नहीं खुला है. वह पहले मैच में भी 0 पर आउट हो गए थे, तो वहीं दूसरे मैच में भी किंग कोहली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे. हालांकि तीसरे मुकाबले में किंग कोहली कमाल दिखाकर अपनी लय प्राप्त करना चाहेंगे.

विज्ञापन

आईपीएल 2025 के दौरान दे चुके हैं झटका

विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया था. ये फैंस के लिए बड़ा झटका था. इससे पहले किंग कोहली ने टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान टी-20 से संन्यास लिया था. विराट कोहली फिलहाल भारत के लिए वनडे प्रारूप ही खेलते हैं. इस सीरीज के बाद किंग कोहली एक महीने बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली वनडे सीरीज में नजर आएंगे.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola