UPL 2024: RCB का खिलाड़ी बना इस टीम का कप्तान, IPL में नहीं मिला था खेलने का मौका

Uttarakhand Premier League 2024: उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में आरसीबी का खिलाड़ी अब कप्तानी करता हुआ दिखाई देने वाला है। आईपीएल में इस खिलाड़ी को एक भी खेलने का मौका नहीं मिला था।

rajan kumar virat kohli

rajan kumar virat kohli

Uttarakhand Premier League 2024: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) यूपी टी20 लीग की तरह अब उत्तराखंड प्रीमियर लीग कराने वाली है। जिसका पूरा शेड्यूल भी सामने आ चुका है। 15 सितंबर से इस नए टूर्नामेंट की शुरुआत होने जा रही है। जिसमें उत्तराखंड के युवा खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले हैं। यहां शानदार प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को आगे आईपीएल में खेलने का मौका भी मिलेगा। ऐसे में ये टूर्नामेंट युवा खिलाड़ियों के लिए बेहद खास होने वाला है।

विज्ञापन

आरसीबी के खिलाड़ी को मिली कप्तानी

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में कुल 5 टीमें हिस्सा लेने वाली है। वहीं सभी 5 टीमों के कप्तानों का भी ऐलान हो गया है। जिनमें आईपीएल की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के एक खिलाड़ी को भी कप्तानी सौपी गई है। जी हां हम बात कर रहे हैं राजन कुमार की।

विज्ञापन

विज्ञापन

इस खिलाड़ी को आईपीएल में आरसीबी ने अपनी टीम में शामिल तो किया था लेकिन उनको एक भी मैच में खेलने का मौका नहीं मिला था। जिसके बाद अब राजन को यूपीएल में नैनीताल एसजी पाइपर्स टीम का कप्तान बनाया गया है। अब ये खिलाड़ी इस लीग शानदार प्रदर्शन और अच्छी कप्तानी करके नैनीताल एसजी पाइपर्स को खिताब दिलाने के लिए लीग में उतरेगा।

विज्ञापन

महिला पुरुष दोनों टीमें ले रही हिस्सा

उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2024 में महिला और पुरुष दोनों टीमें हिस्सा ले रही है। जिसमें 5 पुरुषों की और 3 महिलाओं की टीम शामिल है। जहां पुरुषों की टीम के मैच 15 सितंबर और महिलाओं की टीम के मैच 18 सितंबर से शुरू होंगे। पुरुषों की 6 टीमों में पिथौरागढ़ हरिकेंस, यूएसएन इंडियंस, देहरादून वॉरियर्स, हरिद्वार स्प्रिंग एल्मास, नैनीताल एसजी पाइपर्स शामिल है। इसके अलावा महिलाओं की 3 टीमों में पिथौरागढ़ हरिकेंस, नैनीताल एसजी पाइपर्स और मसूरी थंडर्स शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ