UP T20 League 2024: रिंकू सिंह की टीम को रोकना हुआ मुश्किल, यश गर्ग ने बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में दिखाया कमाल

UP T20 League 2024 Meerut Mavericks vs Gorakhpur Lions: रिंकू सिंह (Rinku Singh) की टीम मेरठ मेवरिक्स ने लगातार चौथी जीत दर्ज की। टीम ने गोरखपुर लायंस को शिकस्त दी। यश गर्ग ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी में ब्लॉकबस्टर शो दिखाया।

UP T20 League 2024 Rinku Singh

UP T20 League 2024

UP T20 League 2024 Meerut Mavericks vs Gorakhpur Lions: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह उत्तर प्रदेश टी-20 लीग में कप्तानी करते नजर आ रहे हैं। वह लीग में मेरठ मेवरिक्स की कप्तानी कर रहे हैं। ये टीम धांसू प्रदर्शन करती नजर आ रही है। शनिवार को लीग के 12वें मुकाबले में टीम का सामना गोरखपुर लायंस से हुआ। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में मेरठ मेवरिक्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 164 रन बनाए। इसके जवाब में गोरखपुर की टीम 19.1 ओवर में 116 रन बनाकर आउट हो गई। इस तरह रिंकू की टीम ने इस मुकाबले में 48 रन से धमाकेदार जीत दर्ज की।

विज्ञापन

माधव कौशिक ने खेली शानदार पारी

मेरठ की टीम की ओर से तीसरे नंबर पर उतरे बल्लेबाज माधव कौशिक ने शानदार पारी खेली। उन्होंने 28 गेंदों में 5 चौके-3 छक्के ठोक 167.86 के स्ट्राइक रेट से 47 रन जड़े। हालांकि उनके आउट होने के बाद टीम लड़खड़ाने लगी, लेकिन निचले क्रम पर इम्पेक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने आए उवैश अहमद ने तूफान मचाया और 23 गेंदों में एक चौका-3 छक्के ठोक 160.87 के स्ट्राइक रेट से 37 रन कूट डाले। उनके साथ दूसरे छोर पर यश गर्ग डटे रहे। यश ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नजारा दिखाया और 11 गेंदों में 3 चौके-1 छक्का ठोक 236.36 के स्ट्राइक रेट से नाबाद 26 रन जड़े।

विज्ञापन

विज्ञापन

यश गर्ग के बाद जीशान अंसारी ने दिखाई शानदार गेंदबाजी

इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोरखपुर की टीम के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए। टीम 19.1 ओवर में 116 रन पर ऑलआउट हो गई। मेरठ की ओर से बल्लेबाजी के बाद गेंदबाजी में यश गर्ग ने कमाल दिखाया। उन्होंने 4 ओवर में महज 14 रन दिए और 3 विकेट चटकाए। उन्होंने अपनी शानदार गेंदबाजी में एक मेडन ओवर भी फेंका। उनके अलावा जीशान अंसारी ने 4 ओवर में 17 रन देकर 3 विकेट झटके। योगेन्द्र डोयला ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 और विजय कुमार ने 3.1 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट निकाले।

विज्ञापन

टॉप पर काबिज मेरठ मेवरिक्स 

मेरठ की टीम को रोकना बेहद मुश्किल होता जा रहा है। टीम ने अब तक खेले गए अपने चारों मुकाबलों में जीत दर्ज की है। मेरठ पॉइंट्स टेबल में 8 पॉइंट और 2.260 के नेट रन रेट के साथ शीर्ष पर है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ