---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

भारत में BBL मैच कराने को क्यों बेकरार है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया? IPL चेयरमैन की तरफ से आया जवाब

Big Bash League In India: क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया बिग बैश लीग 2026 को पहला मैच भारत में कराना चाहती है, इसको लेकर फैंस और एक्सपर्ट्स की भी बेकरारी बढ़ती जा रही है, लेकिन इसके पीछे की असर वजह क्या है?

---खबर नीचे जारी है---

Arun Dhumal On BBL In India: आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल का मानना ​​है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया का बिग बैश लीग 2026 सीजन भारत में शुरू करने का फैसला ग्लोबल क्रिकेट में देश के बढ़ते असर को दिखाता है. इस कदम को ऑस्ट्रेलियन T20 टूर्नामेंट के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है, क्योंकि ये ट्रेडिशनल मार्केट्स से आगे अपनी पहुंच बढ़ाना चाहता है.

चेन्नई में मैच कराने की कोशिश

अपने इतिहास में पहली बार, BBL के ऑस्ट्रेलिया के बाहर एक सीजन शुरू होने की उम्मीद है. पहला मैच दिसंबर 2026 में चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होना तय है. खबरों के मुताबिक, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रतिनिधियों ने IPL 2026 के आखिरी दौर में इस वेन्यू का दौरा किया और इस प्रपोजल को लेकर BCCI और तमिलनाडु क्रिकेट एसोसिएशन दोनों से बातचीत की.

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ T20I सीरीज पहले ऑस्ट्रेलिया को झटका, क्या भारतीय मूल के खिलाड़ी की खुलेगी किस्मत?

‘ग्रोथ चाहती है क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया’

अरुण धूमल ने पीटीआई से कहा कि भारत में क्रिकेट के बहुत बड़े दर्शक वर्ग के कारण ये उन इंटरनेशनल लीग के लिए एक आकर्षक जगह है जो ज्यादा पहचान और कमर्शियल ग्रोथ चाहती हैं. इस डेवलपमेंट के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, ‘देखिए, भारत क्रिकेट का सबसे बड़ा बाजार है. इसलिए निश्चित रूप से, क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया इसका फायदा उठाना चाहेगा.’

---खबर नीचे जारी है---

पहल का स्वागत

बीसीसीआई अधिकारी ने इस पहल का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि ऑस्ट्रेलियाई बोर्ड को अपने अहम घरेलू T20 टूर्नामेंट को खेल के सबसे जुनूनी फैन बेस में से एक तक ले जाने से फायदा होगा. उन्होंने ये भी कहा कि इस तरह के सहयोग क्रिकेट के इंटरनेशनल डेवलपमेंट में पॉजिटिव योगदान दे सकते हैं.

यह भी पढ़ें- VIDEO: क्या बैन होंगे वैभव सूर्यवंशी? 15 साल के बल्लेबाज ने की धुक्का-मुक्की

---खबर नीचे जारी है---

भारत में खेलने का मिलेगा फायदा

इसके बड़े असर पर जोर देते हुए धूमल ने कहा, ‘दुनिया भर में क्रिकेट में लीडर होने के नाते, भारत के पास वर्ल्ड क्रिकेट में योगदान देने की बहुत गुंजाइश है. चूंकि अब क्रिकेट ओलंपिक का हिस्सा बन रहा है, इसलिए ये खेल के लिए और दुनिया भर में इसकी पहुंच बढ़ाने के लिए बहुत अच्छा संकेत है. मुझे यकीन है कि उन्होंने अपना हिसाब-किताब लगा लिया होगा और उन्हें अपने घरेलू टूर्नामेंट को अच्छा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.’ इस ऐतिहासिक पहल से BBL की पहचान बढ़ने और दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट बाजार में इसकी मौजूदगी मजबूत होने की उम्मीद है.

First published on: Jun 15, 2026 09:27 PM

End of Article

About the Author

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है, वो साल 2008 से पत्रकारिता कर रहे हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 के डिजिटल सेक्शन में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. उन्हें नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स ट्रैवल, टेक, हेल्थ, लाइफस्टाइल और रिलेशनशिप सेक्शन का बेहतरीन तजुर्बा है, वो साल 2008 से पत्रकारिता कर रहे हैं. एजुकेशनल क्वालिफिकेशन की बात करें तो उन्होंने बैंगलौर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म, और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola