स्मृति मंधाना के पास है बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, टी-20I में रच सकती है इतिहास

Indian Women Cricket Team: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 खेला जा रहा है. जहां पर पहले मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की थी. इस मुकाबले में स्मृति मंधाना ने बहुत ही शानदार पारी खेली थी.

Smriti Mandhana and Babar Azam

Smriti Mandhana and Babar Azam

Indian Women Cricket Team: आईसीसी महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के सफर की शुरुआत बहुत ही शानदार हुई है. पाकिस्तान की टीम को भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 64 रनों के बड़े अंतर से हराया है. इस मुकाबले में टीम की उपकप्तान और सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 68 रनों की शानदार पारी खेली थी. अब इस टूर्नामेंट के दौरान ही मंधाना के पास बाबर आजम का रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है. मौजूदा समय में मंधाना बहुत ही शानदार फॉर्म में चल रही हैं. 

विज्ञापन

स्मृति मंधाना के पास बाबर आजम को पीछे छोड़ने का मौका 

टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स का नाम दर्ज हैं. कीवी दिग्गज खिलाड़ी ने 4720 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के बाबर आजम नजर आ रहे हैं. मेंस टी-20 में सबसे ज्यादा रन बाबर के नाम ही दर्ज है. उन्होंने अब तक टी-20 में 4596 दर्ज है. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सुपरस्टार स्मृति मंधाना के नाम 167 मैचों में 4401 रन बनाए हैं. मंधाना सिर्फ 195 रन और बनाते ही बाबर आजम को पीछे छोड़ देंगी. इसी के साथ वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एशिया की सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन जाएंगी. स्मृति मंधाना अगला मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ 17 जून को खेलती हुई नजर आएंगी. जहां पर उनके बल्ले से एक और बड़ा स्कोर देखने को मिल सकता है. 

विज्ञापन

रोहित-विराट के भी आगे निकल गई हैं मंधाना 

बात भारतीय महिला क्रिकेट टीम की करें तो पहले नंबर पर रोहित शर्मा नजर आ रहे हैं. उन्होंने टी-20 इंटरनेशनल में संन्यास लेने से पहले 4231 रन बनाए हैं. वहीं दूसरे नंबर पर मौजूद विराट कोहली के नाम 4188 रन दर्ज हैं. बात बाबर आजम की करें तो हाल के समय में वो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में वो बहुत ही खेलते हुए नजर आते हैं. वहीं मंधाना लगातार टीम इंडिया के लिए खेलती हुई नजर आ रही है. सूजी बेट्स को भी जल्द ही मंधाना पीछे छोड़ सकती है. ऐसे में वो टी-20 इंटरनेशनल में सबसे आगे निकल सकती हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ