IND A vs SL A: सुपर ओवर में मिली टीम इंडिया को हार, श्रीलंका के खिलाफ फ्लॉप हुए भारतीय सुपरस्टार्स

IND A vs SL A: ट्राई नेशन सीरीज में 15 जून को भारत A और श्रीलंका A के बीच मुकाबला खेला गया था.भारतीय मुख्य बल्लेबाजों ने इस मैच में खराब प्रदर्शन किया. तिलक वर्मा और वैभव सूर्यवंशी जैसे सितारे बल्लेबाजी में फेल हो गए थे.

IND A vs SL A Photo Credit: X

IND A vs SL A Photo Credit: X

IND A vs SL A: श्रीलंका में ट्राई भारत A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है. 15 जून को भारत A और श्रीलंका A के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी की और 265 रन बनाए थे.टीम की ओर से कोई भी टॉप-ऑर्डर बल्लेबाज खास प्रभावित नहीं कर पाया. वैभव सूर्यवंशी और तिलक वर्मा जैसे सितारे फेल हो गए. इस मैच की नतीजा सुपर ओवर के जरिए आया.

विज्ञापन

फेल हुए भारत के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज

सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह ने 13 गेंदों में 11 रनों की पारी खेली. उनका साथ देने के लिए उतरे वैभव सूर्यवंशी ने 14 गेंदों में 21 रन बनाए. इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड़ ने 42 गेंदों में 37 रनों की पारी खेली. कप्तान तिलक वर्मा ने 32 गेंदों में 23 और आयुष बदोनी ने 35 गेंदों में 15 रन बनाए. निशांत सिंधू ने भी खासा प्रभावित नहीं किया और 12 गेंदों में 6 रन बनाकर आउट हो गए. 143 रनों के स्कोर पर भारतीय टीम के 7 विकेट गिर गए थे. लेकिन इसके बाद मोर्चा सूर्यांश शेडगे और विप्रज निगम ने संभाला. शेडगे ने 66 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 3 चौके और 2 छक्के जमाए. इसके अलावा निगम के बल्ले से 49 गेंदों में 51 रन निकले. इस तरह भारत ने 49.2 ओवर में 265 रन ही बना सकी.

विज्ञापन

ऐसी रही श्रीलंका की बल्लेबाजी

श्रीलंका की ओर से निरोशन डिकवेला और अविष्का फर्नांडे ने पहले विकेट के लिए 56 रन जोड़े. डिकवेला ने 33 गेंदों में 37 और फर्नांडे ने 22 रन बनाए. इसके बाद विशेन हलाम्बजे ने 11 गेंदों में 17 रनों की पारी खेली. कप्तान सहन अरच्चिगे ने 12 गेंदों में 8 रन बनाए. इसके बाद सदिका समरविक्रमा ने 113 गेंदों में 93 रन बनाए और श्रीलंका A ने 50 ओवर में 265/5 रन बनाकर मुकाबला ड्रॉ करा दिया.

सुपर ओवर में फिर श्रीलंका ने 16 रन बनाए, जिसके जवाब में भारतीय टीम केवल 10 रन ही बना सकी. वैभव ने 3 गेंदों में 7 और सूर्यांश शेडगे ने 3 गेंदों में 3 रन बनाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ