ENG vs NZ: बेन स्टोक्स की हुई छुट्टी, जो रूट बने कप्तान, इंग्लैंड ने दूसरे टेस्ट के लिए किए 4 बड़े बदलाव

ENG vs NZ: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के दूसरे मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान कर दिया है. बेन स्टोक्स की कप्तानी और प्लेइंग 11 से छुट्टी हो गई है.

ENG vs NZ Image Credit: X

ENG vs NZ Image Credit: X

ENG vs NZ: न्यूजीलैंड की टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर है, जहां पर 3 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला इंग्लैंड ने 115 रनों से अपने नाम किया था. वहीं, दूसरा मुकाबला अब 17 जून से ओवल में खेला जाएगा. इस मैच के लिए इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 की घोषणा कर दी है. इंग्लैंड टीम से बेन स्टोक्स की छुट्टी हो गई है, जबकि 3 और खिलाड़ियों को पत्ता साफ हो गया है.

विज्ञापन

जो रूट बने कप्तान

दूसरे मैच के लिए जो रूट को इंग्लैंड का अंतरिम कप्तान बनाया गया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में चार बदलाव किए हैं. बेन स्टोक्स और गस एटकिंसन को टीम के प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के बाद प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया है. इसके अलावा ओली रॉबिन्सन घुटने की चोट के कारण बाहर हो गए, जबकि शोएब बशीर को भी प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है. जॉर्डन कॉक्स और सन्नी बेकर को डेब्यू का मौका मिला है. दोनों को प्लेइंग 11 में शामिल कर लिया गया है.

विज्ञापन

कोच ब्रेंडन मैकुलम ने जेम्स रीव पर भरोसा जताते हुए कहा “जेम्स रेव हमारी टीम में बैकअप बल्लेबाज थे, लेकिन यह मुख्य रूप से शीर्ष छह की भूमिका निभाने के लिए था. जॉर्डन कॉक्स जाहिर तौर पर आईपीएल में थे. हम उन्हें वापस देखना चाहते थे और यह देखना चाहते थे कि वह क्या कर सकते हैं, इससे पहले कि हम उन्हें पहली बार उस भूमिका में उतारें. उन्होंने दोहरा शतक बनाया, जो काफी दमदार प्रदर्शन है. हमें लगता है कि उनकी ताकत और उनका संपूर्ण खेल नंबर 7 पर बिल्कुल सही बैठता है. हम जेम्स रेव को भी एक बेहतरीन विकल्प के रूप में देखते हैं – और हो सकता है कि इस सप्ताह उन्हें मौका भी मिल जाए – लेकिन कॉक्सी एक शानदार खिलाड़ी हैं. वह लंबे समय से सभी प्रारूपों में हमारी नजरों में रहे हैं.”

विज्ञापन

इंग्लैंड की प्लेइंग 11

दूसरे टेस्ट के लिए इंग्लैंड की प्लेइंग XI: 1 एमिलियो गे, 2 बेन डकेट, 3 जैकब बेथेल, 4 जो रूट (कप्तान), 5 हैरी ब्रुक, 6 जेमी स्मिथ (विकेटकीपर)*, 7 जॉर्डन कॉक्स, 8 जोफ्रा आर्चर, 9 जोश टोंग, 10 मैट फिशर, 11 सन्नी बेकर.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ