भारतीय A टीम में 150 KMPH की रफ्तार से गेंद फेकने वाले बॉलर की एंट्री! अचानक हुआ बड़ा बदलाव

श्रीलंका दौरे पर खेली जा रही ट्राई नेशन सीरीज के लिए भारतीय A टीम में बदलाव किया गया है. तेज गेंदबाज अशोक शर्मा को मौका मिला है. वह अपनी तेज रफ्तार गति के लिए जाने जाते हैं.

Image Created by AI

Image Created by AI

भारतीय A टीम इन दिनों श्रीलंका में ट्राई सीरीज खेल रही है, जिसमें श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के खिलाफ मुकाबला खेला जा रहा है. 15 जून को खेले गए मुकाबले में भारत A को श्रीलंका A के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा. इस मैच के बाद टीम इंडिया में बड़ा बदलाव होने वाला है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक अशोक शर्मा को भारतीय स्क्वाड में जगह मिली है.

विज्ञापन

अशोक शर्मा को मिला मौका

3 वर्षीय तेज गेंदबाज युधवीर सिंह चोटिल हो गए हैं. उनकी जगह पर अशोक शर्मा को मौका मिला है. अशोक मंगलवार सुबह कोलंबो के लिए उड़ान भरेंगे और फिर दांबुल्ला में टीम से जुड़ेंगे. भारतीय टीम का आगामी मैच अफगानिस्तान के खिलाफ होना है. अशोक ने आईपीएल 2026 में गुजरात टाइटंस का प्रतिनिधित्व किया था, जहां पर उन्होंने 6 मैचों में 6 विकेट लिए थे. उन्हें नीलामी में 90 लाख रुपये में खरीदा गया था.

विज्ञापन

तेज गति से चर्चा में आए थे अशोक

अशोक ने अपनी गति से खासा प्रभावित किया है. वह लगभग 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. अशोक ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया था और 11 साल पुराना रिकॉर्ड को ध्वस्त करते हुए 22 विकेट अपनी झोली में डाले थे. वह एक सीजन में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे.

अशोक ने पहली बार आईपीएल साल 2022 में खेला था, जहां कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 55 लाख रुपये में अपनी टीम का हिस्सा बनाया था. हालांकि बाद में उन्हें रिलीज कर दिया गया. इसके बाद राजस्थान ने अशोक को आईपीएल 2025 में 30 लाख में खरीदा. लेकिन इस सीजन वह एक भी मैच नहीं खेल सके और आईपीएल 2026 से पहले राजस्थान ने उन्हें रिलीज कर दिया. अब अशोक भारत के लिए श्रीलंकाई धरती पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. उन्हें प्लेइंग 11 में भी मौका मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ