14 मैचों में जीत, 7 महीने से विजय रथ पर सवार खूबसूरत चैंपियन, WWE SummerSlam में खत्म होगी बादशाहत?
WWE की खूबसूरत विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन का जलवा 2025 में देखने को मिला है। वो इस समय विजय रथ पर सवार हैं और उन्हें रोक पाना आसान नहीं रहा है। स्ट्रैटन ने 2025 में एक भी मैच नहीं हारा है।
2025 में टिफनी स्ट्रैटन का दिखा है जलवा (Image via Instagram/tiffanywwe)
विज्ञापन
Tiffany Stratton Undefeated Streak: WWE मेन रोस्टर पर टिफनी स्ट्रैटन ने पिछले साल डेब्यू किया था। काफी कम समय में वो कंपनी की सबसे बड़ी सुपरस्टार्स में से एक बन गईं और अभी उनके पास WWE विमेंस चैंपियनशिप है और फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं। टिफनी न सिर्फ अपनी खूबसूरती के लिए चर्चा में रहती हैं, बल्कि रिंग में भी उनका जलवा देखने को मिलता है। 7 महीनों से उन्हें एक भी हार नहीं मिली है। यह जानकर फैंस जरूर हैरान होंगे।
विजय रथ पर सवार WWE विमेंस चैंपियन टिफनी स्ट्रैटन
टिफनी स्ट्रैटन के लिए 2025 किसी सपने से कम नहीं रहा है। उन्होंने इस साल अपने शानदार प्रदर्शन से खूब नाम कमाया है। आपको बता दें कि टिफनी ने 2025 में अब तक 15 मैच लड़े हैं और एक में भी उन्हें हार नहीं मिली है। इस साल बतौर WWE विमेंस चैंपियन ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं उनका एक मुकाबला नो कॉन्टेस्ट में खत्म हो गया। स्ट्रैटन 2025 में विजय रथ पर ही सवार रही हैं और उन्हें रोक पाना बेहद मुश्किल महसूस हो रहा है।
विज्ञापन
टिफनी स्ट्रैटन ने कब जीती थी WWE विमेंस चैंपियनशिप?
टिफनी स्ट्रैटन ने पिछले साल विमेंस Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट जीता था और बहुत समय तक इसे अपने पास रखा। उन्होंने 2025 के पहले SmackDown के एपिसोड में नाया जैक्स पर इसे कैश-इन किया। उन्होंने जैक्स को पराजित कर दिया और नई WWE विमेंस चैंपियन बन गईं। टिफनी इसके बाद से चैंपियन बनी हुई हैं और WrestleMania जैसे बड़े शो में उन्होंने शार्लेट फ्लेयर को पराजित भी किया था।
— Sean Ross Sapp of Fightful.com (@SeanRossSapp) January 4, 2025
WWE SummerSlam में बादशाहत का होगा अंत?
SummerSlam 2025 में टिफनी स्ट्रैटन के सामने बड़ी चुनौती होने वाली है। उनका सामना जेड कार्गिल से नाईट 1 में देखने को मिलेगा। Night of Champions में जेड कार्गिल ने Queen of the Ring टूर्नामेंट का फाइनल जीता था। इसी वजह से अब उन्हें टिफनी के खिलाफ WWE विमेंस चैंपियनशिप के लिए मैच मिल रहा है। जेड कार्गिल शानदार मोमेंटम के साथ बड़े इवेंट का हिस्सा बनने वाली हैं। उन्होंने हाल ही में विमेंस Money in the Bank विजेता नेओमी को हराया था। टिफनी को वैसे भी चैंपियन बने हुए काफी समय हो गया है। जेड को आखिर चमकने का मौका मिल सकता है।