SummerSlam Plan Possibly Changed: WWE SummerSlam 2025 के आयोजन में सिर्फ कुछ दिन रह गए हैं। फैंस शो के लिए बेहद उत्साहित हैं। यह शो दो नाईट का रहने वाला है और ऐसे में दो अलग-अलग मेन इवेंट देखने को मिलेंगे। कुछ समय पहले WWE की आधिकारिक वेबसाइट पर SummerSlam के पोस्टर दिखाए गए थे, जहां नाईट 1 के पेज पर रोमन रेंस के मैच का ग्राफिक लगा। अब लग रहा है कि ट्रिपल एच ने रोमन रेंस और उनके फैंस के साथ धोखा करते हुए उनसे मुंह मोड़ लिया है।
SummerSlam 2025 के प्लान्स में ट्रिपल एच ने किया बदलाव?
WWE की आधिकारिक वेबसाइट पर टिकट सेक्शन SummerSlam की दोनों नाईट को एडवर्टाइज किया जा रहा है। इसमें जॉन सीना और कोडी रोड्स का अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच नाईट 2 के पोस्टर पर था और नाईट 1 के पोस्टर पर रोमन रेंस-जे उसो vs ब्रॉन ब्रेकर-ब्रॉन्सन रीड टैग टीम मैच मौजूद था। इससे संकेत मिल रहे थे कि यह दोनों मैच मेन इवेंट में होंगे। अब WWE ने संभावित तौर पर प्लान में बदलाव कर दिया है और रोमन रेंस के मैच को हटा दिया गया है। उसकी जगह सीएम पंक और गुंथर के वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच को जगह दी गई है। इससे संकेत मिलते हैं कि गुंथर vs पंक मेन इवेंट में देखने को मिल सकता है।
WWE Raw में रोमन रेंस आएंगे नजर
Saturday Night’s Main Event और Evolution 2025 के बाद Raw के एपिसोड में फैंस को सरप्राइज मिला। रोमन ने वापसी की और ब्रॉन ब्रेकर-ब्रॉन्सन रीड पर हमला किया। उन्होंने सीएम पंक और जे उसो को हमले से बचाया। Raw के आखिरी शो में इन चारों के बीच बवाल मचा और SummerSlam के लिए टैग टीम मैच बुक कर दिया गया। साल के दूसरे सबसे बड़े इवेंट से पहले रेड ब्रांड का एक एपिसोड बचा है। रोमन रेंस को उस शो के लिए एडवर्टाइज किया जा रहा है। रोमन इसी बीच प्रोमो कट करते हुए नजर आ सकते हैं। अगर वो अपने भाई जे के साथ मिलकर पॉल हेमन के साथियों का हाल बेहाल करते हैं, तो इससे स्टोरी रोचक बन जाएगी।