Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

U-19 World Cup जीतकर मुंबई पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर हुआ जोरदार स्वागत, वीडियो वायरल

Under 19 World Cup Team India: भारत ने आयुष म्हात्रे की अगुवाई में अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 जीतकर इतिहास रचा. 8 फरवरी को भारतीय टीम मुंबई पहुंची. एयरपोर्ट पर भारतीय टीम का जोरदार स्वागत किया गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

Author
Edited By : Alsaba Zaya Updated: Feb 8, 2026 17:29
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम
भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम

Under 19 World Cup: जिम्बाब्वे की मेजबानी में खेले गए अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था. आयुष म्हात्रे की अगुवाई में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और खिताबी मुकाबले को एकतरफा जीत लिया. फाइनल में वैभव सूर्यवंशी ने दमदार शतक लगाकर विरोधी टीम को चारों खाने चित करने में मदद की थी. अब भारतीय टीम ट्रॉफी के साथ मुंबई पहुंच चुकी है.

मुंबई पहुंची भारतीय टीम

रविवार 8 फरवरी को भारतीय अंडर-19 टीम मुंबई पहुंची. एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत किया गया. भारतीय टीम के स्टार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे जैसे स्टार खिलाड़ी भी कैमरे में कैद हुए. मौके पर मीडियाकर्मी के अलावा फैंस भी मौजूद थे. भारतीय कप्तान आयुष म्हात्रे को इस दौरान फूल भी भेंट किया गया. आयुष म्हात्रे के पिता योगेश कमलाकर म्हात्रे भी मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे थे. उन्होंने इस दौरान कहा “आयुष ने आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर और ट्रॉफी घर लाकर पूरे देश को गौरवान्वित किया है…”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: सूर्यकुमार यादव बने T20I के असली किंग! कोहली के ‘विराट’ रिकॉर्ड को ध्वस्त कर रच डाला इतिहास

---विज्ञापन---

भारत ने जीता था मुकाबला

6 फरवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वर्ल्ड कप का फाइनल मैच हरारे में खेला गया था. इस मैच में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 411 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था. भारत की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने धुआंधार 80 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली थी, जिसमें 15 चौके के अलावा 15 छक्के शामिल थे. उनके अलावा कप्तान आयुष म्हात्रे ने 51 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड 40.2 ओवर में 311 रनों पर सिमट गई. भारत ने 100 रनों से मुकाबला जीतकर इतिहास रचा था. इससे पहले सेमीफाइनल में भारत ने अफगानिस्तान को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी.

ये भी पढ़ें: ‘मियां तैयार हो जाओ’, सूर्या के इस मास्टरस्ट्रोक ने जिताया मैच! सिराज ने बताया अचानक कैसे हुई टीम में एंट्री

First published on: Feb 08, 2026 05:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.