T20 WC 2024: 'फियरलेस क्रिकेट खेलने की जरूरत...', वीरेंद्र सहवाग ने बताई टीम इंडिया की सबसे बड़ी कमजोरी

T20 World cup 2024: वीरेंद्र सहवाग ने Team India की कमजोरी पर बात की है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम को फियरलेस क्रिकेट खेलने की जरूरत है।

Virender Sehwag

Virender Sehwag

T20 World cup 2024: जून में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो चुका है। भारतीय टीम के खिलाड़ी इन दिनों आईपीएल खेल रहे हैं। जिसमें वे विस्फोटक बल्लेबाजी करते नजर आ रहे हैं। उनके इस प्रदर्शन को देख भारतीय फैंस टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने की उम्मीद कर रहे हैं। पिछले साल वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। जिसे देख कई दिग्गज कह चुके हैं कि टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जीतना है तो पिछली गलतियां नहीं दोहरानी होंगी। दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने टीम इंडिया के लिए सुझाव दिया है।

विज्ञापन

फीयरलैस क्रिकेट नहीं खेला

सहवाग ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा- लास्ट ईयर के वर्ल्ड कप में टीम इंडिया में वो नजर नहीं आया, जिसकी जरूरत थी। खास तौर पर 11 ओवर से लेकर 40 ओवर के बीच में किसी ने फियरलेस क्रिकेट नहीं खेला। हमने उस दौरान सिर्फ एक या दो चौके लगाए।

विज्ञापन

हर मैच को नॉकआउट की तरह खेलते थे

सहवाग ने आगे कहा कि जब मैं टीम का हिस्सा था, तब 2007 से लेकर 2011 वर्ल्ड कप तक हम लोग हर मैच को ऐसे देखते थे, जैसे यह नॉकआउट मैच हो। हर मैच वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल नजर आता था। अगर इसे हार गए तो हम बाहर हो जाएंगे। यही वजह थी कि 2007-08 से लेकर हमने कई टूर्नामेंट जीते। हमने इसी हिसाब से वर्ल्ड कप की तैयारी की।

विज्ञापन

रिस्क लेकर खेले टीम इंडिया

सहवाग ने कहा कि शायद यही काम भारतीय टीम दोबारा कर सकती है। टीम इंडिया को हर मैच को नॉकआउट मैच की तरह खेलना होगा। ऐसा सोचने पर आपका माइंडसेट बदल जाता है। मुझे लगता है कि ड्रेसिंग रूम में इसी माइंडसेट की जरूरत है। आप फियरलेस और ब्रेवरी के साथ-साथ रिस्क लेकर खेलो। मुझे लगता है कि टीम इंडिया में अभी इसी चीज की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ