पानी के नीचे रहकर यह शख्स हो गया 'दस साल छोटा', बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

World News : एक शख्स 93 दिन तक पानी के अंदर रहा और जब बाहर आया तो पता चला कि उसकी उम्र ‘दस साल’ कम हो गई है। इसके साथ ही उसके शरीर में कई बदलाव देखने को मिले तो सकारात्मक थे।

Man spend 93 days bottom of the Atlantic

World News : दुनिया भर में लगातार शोध होते रहते हैं। कहीं बीमारी के इलाज पर रिसर्च होती है तो कहीं तकनीक को लेकर शोध होता है। एक ऐसे ही शोध से हैरान करने वाली जानकारी सामने आई है। एक शख्स ने पानी के अंदर रहकर अपनी उम्र ‘दस साल’ कम कर ली है। दरअसल शख्स एक रिसर्च में शामिल हुआ था और रिसर्च के नतीजे सामने आए तो पता चला कि उसकी उम्र ‘दस साल’ कम हो गई है।

जोसेफ डिटूरी नाम के शख्स ने अटलांटिक महासागर में एक कॉम्पैक्ट पॉड में रहकर 93 दिन पानी के अंदर बिताए । जोसेफ डिटूरी एक रिटायर्ड नौसेना अधिकारी थे।९३ दिन पानी के अंदर रहना ना सिर्फ एक साहसिक काम था बल्कि वह महत्वपूर्ण रिसर्च का हिस्सा थे। इस पर शोध चल रहा था कि पानी के नीचे दबाव वाले वातावरण में रहने पर इंसान के शरीर पर क्या प्रभाव पड़ता है।

मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, जोसेफ डिटूरी ने 93 दिन तक पानी में रहकर एक वर्ल्ड रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इससे पहले पानी के नीचे 73 दिन तक रहने का रिकॉर्ड था। जोसेफ जब बाहर आए और उनकी जांच हुई तो पता चला कि उनके शरीर पर कई तरह सकारात्मक प्रभाव पड़े हैं।

93 दिन बाद पानी से निकलने के बाद जब जांच हुई तो पता चला कि टेलोमेरेस, और डीएनए कैप जो आम तौर पर उम्र के साथ सिकुड़ते जाते हैं, वो पहले की तुलना में 20 प्रतिशत लंबे थे। मतलब उसमें सिकुड़न कम हुई थी। इसके साथ ही स्टेम सेल की गिनती भी बढ़ गई थी। इसके साथ ही शरीर में कई अहम बदलाव हुए थे।

इतना ही नहीं, यह भी जानकारी सामने आई है कि उनकी नींद में अच्छा परिवर्तन देखने को मिला, कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो गया था और शरीर में सूजन भी कम हुआ था। बताया जा रहा है कि शरीर में हुए ये सकारात्मक बदलाव पानी के दबाव वाले क्षेत्र में रहने के कारण हुए। 93 दिन तक पॉड में रहने के दौरान जोसेफ डिटूरी का वजन कम हुआ, इसे भी सकारात्मक प्रभाव के तौर पर देखा जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ