IPL 2024 RR vs KKR: राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होने वाला मुकाबला बारिश की वजह से बाधित हुआ। इसके बाद मैच को सात-सात ओवर में कराने का फैसला लिया गया, लेकिन इसके बाद बारिश फिर शुरू हुई और आखिरकार इसे रद्द कर दिया गया। इससे पहले केकेआर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। केकेआर ने फिल साल्ट की जगह रहमानुल्लाह गुरबाज को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया।
क्या थे 7-7 ओवर के नियम?
सात ओवर के मैच में कोई टाइमआउट निर्धारित नहीं किया गया था। जबकि चार गेंदबाजों को ही गेंदबाजी करने की अनुमति मिली। प्रति गेंदबाज 2, 2, 2 और 1 ओवर देने का फैसला लिया गया।
राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग XI:
यशस्वी जयसवाल, टॉम कोहलर-कैडमोर, संजू सैमसन (कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, रोवमैन पॉवेल, रवि अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, संदीप शर्मा, आवेश खान, नंद्रे बर्गर
आरआर इम्पैक्ट प्लेयर्स-
शुभम दुबे, केशव महाराज, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन, डोनोवन फरेरा
केकेआर की प्लेइंग XI:
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, अनुकूल रॉय, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती
केकेआर इम्पैक्ट प्लेयर्स-
वैभव अरोड़ा, मनीष पांडे, नितीश राणा, केएस भरत, शेरफेन रदरफोर्ड
ग्राउंड स्टाफ ने इससे पहले मैदान से पानी निकालने के लिए काफी मेहनत की। इसके बाद जैसे-तैसे ओवर कम मैच कराने का फैसला लिया गया, लेकिन इससे पहले कि 10.45 पर पहली बॉल डाली जाती, बारिश फिर से शुरू हो गई। थोड़ी देर बाद मैच रद्द करने का फैसला ले लिया गया।
क्या हैं बारिश के बाद नियम?
बारिश के बाद मैच पूरा कराए जाने की संभावनाएं देखी जाती हैं। जिसमें ओवर कम करने का प्रावधान शामिल है। बारिश के बाद 5-5 ओवर का मैच कराए जाने को लेकर 10.56 का कटऑफ टाइम है। इस समय तक मैच कराया जा सकता है, लेकिन इसके बाद सभी संभावनाएं खत्म हो जाती हैं। यदि बीच पारी में बारिश आती है तो मैच को पूरा कराने के लिए 60 मिनट का एक्स्ट्रा टाइम मिलता है।