IPL 2024: क्या बाउंड्री रोप पर लग सकती है LED? फैंस ने विवाद के बाद दिया अनोखा सुझाव

IPL 2024 DC vs RR: शाई होप के बाउंड्री रोप पर पकड़े कैच पर काफी बवाल मचा है। इस कैच के चलते संजू सैमसन विवादित तरीके से आउट हो गए।

Sanju Samson Catch Controversy

Sanju Samson Catch Controversy

IPL 2024 DC vs RR: आईपीएल के 56वें मुकाबले में संजू सैमसन के विकेट पर बवाल मचा हुआ है। जहां कुछ लोगों का कहना है कि संजू सैमसन नॉट आउट थे, तो वहीं कुछ ने कहा है कि शाई होप का कैच सही था और वे आउट थे। बाउंड्री के नजदीक लिए गए इस कैच को लेकर लोगों में कंफ्यूजन की स्थिति बनी हुई है। इस बीच कुछ फैंस ने इस विवाद का निपटारा करने के लिए अनोखे सुझाव भी दिए हैं। एक ऐसा ही अनोखा सुझाव कुछ फैंस की ओर से सोशल मीडिया पर दिया जा रहा है।

विज्ञापन

एलईडी लाइट्स लगा देनी चाहिए

फैंस का कहना है कि बाउंड्री रोप पर टच सेंसर और एलईडी लाइट्स लगा देनी चाहिए। विकेट्स की तरह यदि कोई खिलाड़ी बाउंड्री से टच हो, तो यह जल उठे और अंपायर को निर्णय लेने में आसानी हो। इससे चौके-छक्के को रोकने के दौरान भी विवाद की स्थिति खत्म हो जाएगी।

विज्ञापन

विज्ञापन

लाखों रुपये में होती है विकेट्स की कीमत

हालांकि फैंस का ये सुझाव कितना महंगा साबित होगा, ये कहना मुश्किल है क्योंकि एलईडी विकेट सेट की कीमत लाखों रुपये में होती है। माना जाता है कि एलईडी विकेट की कीमत 32 से 41 लाख रुपये होती है। ऐसे में पूरी बाउंड्री को कवर करने का खर्च करोड़ों रुपये में आ सकता है। फिर इसे लेकर कुछ तकनीकी समस्याएं भी हो सकती हैं, लेकिन ये कहना गलत नहीं होगा कि इस सुझाव पर विचार तो किया जा सकता है। टेक्नोलॉजी के साथ सब मुमकिन है।

विज्ञापन

हर एंगल से जांच की मांग

संजू सैमसन के विकेट पर कई दिग्गजों ने भी बयान दिया है। उनका कहना है कि अंपायर को थोड़ा और समय लेकर हर एंगल से इसकी जांच करनी चाहिए थी। ये एक जल्दबाजी में लिया गया फैसला था। संजू भी आउट होने के बाद मैदान छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने थर्ड अंपायर के रिव्यू के खिलाफ डीआरएस की अपील की थी। वह अंपायर से इस पर चर्चा करते नजर आए थे। हालांकि उनकी मांग नहीं मानी गई और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ