RCB vs CSK: मोहम्मद शमी ने धोनी के फैसले पर उठाए सवाल, बोले- CSK कर जाती क्वालीफाई

Mohammed Shami MS Dhoni: मोहम्मद शमी ने आरसीबी और सीएसके के बीच खेले गए मुकाबले को लेकर यूट्यूब पर अपनी राय रखी। उन्होंने इस दौरान एमएस धोनी और शिवम दुबे को लेकर कुछ सवाल उठाए।

Mohammed Shami MS Dhoni RCB vs CSK

Mohammed Shami MS Dhoni RCB vs CSK

Mohammed Shami MS Dhoni: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच खेले गए मुकाबले में सीएसके की टीम को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद सीएसके का प्लेऑफ में क्वालीफाई करने का सपना टूट गया। खास बात यह है कि सीएसके भले ही हार जाती, फिर भी 200 रन के आंकड़े को छूकर नेट रन रेट के आधार पर क्वालीफाई कर जाती, लेकिन टीम 191 रन ही बना सकी। सीएसके की इस हार के बाद कई सवाल उठाए जा रहे हैं। एमएस धोनी के आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कुछ ऐसा ही सवाल स्टार गेंदबाज मोहम्मद शमी ने भी उठाया।

विज्ञापन

धोनी के निचले क्रम की बल्लेबाजी पर उठाए सवाल

शमी ने आरसीबी और सीएसके के बीच हुए इस मुकाबले का एनालिसिस किया। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर इसके बारे में वीडियो पोस्ट किया। जिसमें शमी ने धोनी के नीचे बल्लेबाजी करने के फैसले पर सवाल उठाया। शमी ने कहा- एमएस धोनी मिचेल सेंटनर के बाद बल्लेबाजी के लिए आए। अगर वे इनसे पहले आ जाते, तो ये चार गेंदें एक्स्ट्रा मिल जातीं।

विज्ञापन

बड़ी देर हो गई

शमी ने आगे कहा- धोनी को आते-आते देर हो गई क्योंकि आप इस महत्वपूर्ण मैच में सेंटनर जैसे बल्लेबाज के पीछे नहीं आ सकते। मुझे लगता है कि यहां पर एक गलती हो गई। धोनी अगर इनके आगे आ जाते, तो शायद सीएसके क्वालीफाई कर जाती, लेकिन वे अपने ही नंबर पर आए और 13 गेंदों में 25 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

शिवम दुबे के प्रदर्शन पर भी उठाए सवाल

शमी ने इसके साथ ही शिवम दुबे के प्रदर्शन पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा- शिवम दुबे फिर एक बार फेल रहे। उन्होंने 15 गेंदों में महज 7 रन बनाए। ये टी-20 फॉर्मेट है और आप 46 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। शिवम दुबे पिछले चार-पांच मैचों में एक ही तरह से बल्लेबाजी कर रहे हैं और एक ही तरह से आउट भी हो रहे हैं, लेकिन उनके ये समझ नहीं आ रहा कि कौनसे ट्रैक पर बैटिंग करनी है। पहले गियर में बल्लेबाजी करनी है या पांचवें गियर में भी। अगर आप इतने महत्वपूर्ण मैच में समझदारी से बल्लेबाजी नहीं करेंगे तो आपके परिणाम वैसे ही आने हैं।

विज्ञापन

शमी ने आरसीबी की बॉलिंग की तारीफ की। उन्होंने कहा- मैक्सवेल और मोहम्मद सिराज ने शानदार गेंदबाजी की। सिराज थोड़े महंगे साबित हुए, लेकिन अगर आपके पास रन हैं तो ये अलाउ है। यश दयाल ने भी आखिरी ओवर शानदार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ