IPL 2024: 'आखिर में अंपायर का फैसला...' संजू सैमसन के विकेट विवाद पर संगाकारा ने तोड़ी चुप्पी

IPL 2024 Sanju Samson Controversial Dismissal: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन के आउट होने पर काफी विवाद छिड़ा हुआ है। वहीं इसको लेकर राजस्थान टीम के डायरेक्टर कुमार संगाकारा ने चुप्पी तोड़ी है।

IPL 2024 Sanju Samson Controversial Dismissal Kumar Sangakkara reaction

IPL 2024 Sanju Samson Controversial Dismissal Kumar Sangakkara reaction

IPL 2024 Sanju Samson Controversial Dismissal: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आउट होना अब काफी चर्चा का विषय बन गया है। सोशल मीडिया पर संजू के आउट होने को लेकर पूर्व क्रिकेटर्स और फैंस अपनी-अपनी राय सामने रख रहे हैं। इसके अलावा थर्ड अंपायर के फैसले पर भी फैंस काफी सवाल उठा रहे हैं। वहीं अब राजस्थान रॉयल्स टीम के डायरेक्टर कुमार संगाकार ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

विज्ञापन

अंपायर के फैसले पर क्या बोलें संगाकारा?

राजस्थान रॉयल्स को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपनी इस सीजन की तीसरी हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करके टीम के डायरेक्टर कुमार संगाकारा ने बताया कि कभी-कभी रिप्ले और अलग-अलग एंगल देखकर लगता है कि पैर बाउंड्री को लगा था। ये फैसला करना थर्ड अंपायर के लिए भी काफी मुश्किल था। खेल काफी रोमांचक मोड़ पर था हालांकि निर्णय हमारे पक्ष में नहीं आया लेकिन अंत में हमको थर्ड अंपायर के फैसले पर ही कायम रहना होता है। उस पर बेशक हमारी राय अलग हो सकती है। दिल्ली ने मैच में शानदार खेल दिखाया और उनको जीत मिली।

विज्ञापन

संजू ने खेली थी कमाल की पारी

इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 222 रनों का लक्ष्य रखा था। जब तक संजू सैमसन बल्लेबाजी कर रहे थे तब तक लग रहा था कि राजस्थान मैच को आराम से जीत लेगी। संजू का विकेट गिरने के बाद राजस्थान की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गई थी।

विज्ञापन

इस मैच में संजू ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 46 गेंदों में 86 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान संजू ने 8 चौके और 6 छक्के लगाए थे। अब संजू सैमसन के नाम 11 मैचों में 471 रन दर्ज हो गए हैं। इस सीजन संजू अभी तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। अभी तक संजू के बल्ले से 44 चौके और 23 छक्के लगाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ