IPL 2024: KKR ने रचा इतिहास, आईपीएल में हासिल की बड़ी उपलब्धि

Kolkata Knight Riders IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स से था, लेकिन ये बारिश की वजह से रद्द हो गया। टीम ने इसके बावजूद आईपीएल के इतिहास में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया।

KKR Team IPL 2024

KKR Team IPL 2024

Kolkata Knight Riders IPL 2024: कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच रविवार को गुवाहाटी में खेला जाने वाला मुकाबला बारिश की वजह से रद्द हो गया। इसके बाद दोनों टीमों को एक-एक पॉइंट दे दिया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन पॉइंट्स टेबल में टॉप पर फिनिश किया। केकेआर की टीम ने 14 में से 9 मुकाबले जीतकर 20 पॉइंट हासिल किए। इसी के साथ उसने +1.428 की नेट रन रेट भी हासिल की। केकेआर ने इस नेट रन रेट के साथ ही आईपीएल में इतिहास रच दिया।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा नेट रन रेट हासिल करने वाली टीम बनी केकेआर

केकेआर की टीम आईपीएल इतिहास में एक सीजन में सबसे ज्यादा नेट रन रेट हासिल करने वाली टीम बन गई। अब तक किसी भी टीम ने इतनी ज्यादा नेट रन रेट हासिल नहीं की थी। श्रेयस अय्यर की कप्तानी में केकेआर ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया। इस मामले में केकेआर ने मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड तोड़ा। जिसने 2020 में +1.107 की नेट रन रेट हासिल की थी। केकेआर की टीम आईपीएल हिस्ट्री में +1 या उससे ज्यादा नेट रन रेट हासिल करने वाली तीसरी टीम बनी है। आरसीबी ने भी एक बार 1+ का नेट रन रेट हासिल किया है। आरसीबी ने 2015 में ये मुकाम हासिल किया था।

विज्ञापन

विज्ञापन

क्वालीफायर-1 में सनराइजर्स से होगा मुकाबला 

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम इसके साथ ही क्वालीफायर-1 में पहुंच गई है। जहां उसका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होगा। ये मुकाबला 21 मई को अहमदाबाद में होगा। जबकि राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच एलिमिनेटर खेला जाएगा। ये मैच 22 को इसी वेन्यू पर होगा। क्वालीफायर-2 में पहुंचने वाली टीमें 24 मई को भिड़ेंगी। जबकि फाइनल 26 मई को खेला जाएगा। बता दें कि केकेआर ने दो बार 2012 और 2014 में आईपीएल खिताब जीता है। देखना होगा कि इस बार केकेआर की टीम खिताब जीतने में कामयाब हो पाती है या नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ