SRH vs PBKS: जीत के साथ हैदराबाद ने पॉइंट्स टेबल में लगाई छलांग, टॉप-2 में बनाई जगह

SRH vs PBKS: IPL 2024 के 69वें मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। PBKS ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 गेंद शेष रहते मुकाबले को अपने नाम किया।

SRH vs PBKS IPL 2024 Sunrisers Hyderabad beat Punjab Kings by 4 wickets

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। इमेज क्रेडिट- IPL

SRH vs PBKS: IPL 2024 के 69वें मुकाबले में रविवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में PBKS ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हुए पंजाब किंग्स ने प्रभसिमरन सिंह के अर्धशतक (71) की बदौलत 214 रन बनाए। जवाब में सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 गेंद शेष रहते मुकाबले को अपने नाम किया। तूफानी पारी खेलने वाले अभिषेक शर्मा जीत के हीरो रहे।

विज्ञापन

दूसरे स्थान पर पहुंची हैदराबाद

इस जीत के साथ ही SRH ने पॉइंट्स टेबल में छलांग भी लगाई है। टीम ने लीग स्टेज के सभी 14 मुकाबलों में से 8 मैच जीते हैं। वहीं 5 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। 1 मैच बेनतीजा भी रहा है। 17 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। 13 में से 9 जीत और 18 अंकों के साथ कोलकाता नाइटराइडर्स अभी भी अंक तालिका में टॉप पर काबिज है। 13 में से 8 जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स तीसरे और 14 में से 7 जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु चौथ नंबर पर है।

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा ने बनाए 66 रन

मुकाबले की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 214 रन बनाए। प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 45 गेंदों पर 71 रन की पारी खेली। उनके अलावा राइली रूसो ने 49 और अथर्व तायडे ने 46 रन बनाए। हैदराबाद की ओर से टी नटराजन को 2 और कप्तान पैट कमिंस-विजयकांत व्यासकांत ने 1-1 विकेट अपने नाम किया। जवाब में SRH ने 19.1 ओवर में 6 विकेट खोकर 215 रन बना दिए। अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। उनके अलावा हेनरिक क्लासेन के बल्ले से 42 रन निकले।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ