---विज्ञापन---

खेल angle-right

DC vs RR: राजस्थान ने छेड़ी ‘नट-बोल्ट’ की बहस, मैक्गर्क के तूफान से मिला करारा जवाब

IPL 2024 DC vs RR: दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के सोशल मीडिया हैंडल पर मजेदार बहस देखने को मिली।

---विज्ञापन---

IPL 2024 DC vs RR: आईपीएल के मुकाबले जैसे-जैसे आगे बढ़ते जा रहे हैं, वैसे-वैसे टीमों के बीच कांटे की टक्कर भी बढ़ती जा रही है। ये कांटे की टक्कर सिर्फ मैदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि सोशल मीडिया पर भी इसे देखा जा सकता है। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। दोनों टीमों के सोशल मीडिया हैंडल पर नट-बोल्ट को लेकर बहस छिड़ गई। आइए आपको बताते हैं पूरा मामला क्या है…

बोल्ट के सामने बेबस दिख रहे थे मैकगर्क

दरअसल, जब दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ी जेक फ्रेजर मैकगर्क राजस्थान रॉयल्स के तूफानी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट के सामने आए, तो रॉयल्स के एक्स एडमिन ने नट-बोल्ट की फोटो शेयर कर उन्हें ट्रोल करने की कोशिश की। पहले ही ओवर में मैकगर्क बोल्ट को खेल पाने में बेबस दिखाई दे रहे थे। बोल्ट की तूफानी गेंद से मैकगर्क पहले ही ओवर में चौथी गेंद पर चोटिल भी हो गए थे।

---विज्ञापन---

इसके बाद जब वह उठकर खड़े हुए तो उन्होंने ऐसा तूफान मचाया कि दिल्ली कैपिटल्स के एडमिन की बांछें ही खिल गईं। चोटिल होने के बाद अगली गेंद पर मैकगर्क ने चौका ठोक डाला।

---विज्ञापन---

इसे फिक्स कर दिया है

इसके बाद तो क्या बोल्ट, क्या आवेश…सभी की बखिया उधेड़ डाली। बोल्ट के अगले ओवर में मैकगर्क ने 15 रन ठोके। इसके बाद आवेश खान के चौथे ओवर में 28 रन कूट डाले। इस तूफान को देख दिल्ली कैपिटल्स के एक्स एडमिन ने मजेदार पोस्ट किया। कैपिटल्स ने रिंच और बोल्ट का फोटो पोस्ट करते हुए लिखा- पवेलियन जाने से पहले इसे फिक्स कर दिया है। जेक फ्रेजर मैकगर्क ड्रिल करना जानते थे।

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---

फैंस ने भी लिए मजे

सोशल मीडिया पर इस मजेदार बैंटर में फैंस भी कूद पड़े। एक फैन ने लिखा- सब खोल दिए जेक फ्रेजर मैकगर्क ने भाई। वहीं एक ने लिखा- फिक्स कर दिया है। जेक फ्रेजर मैकगर्क ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 19 गेंदों में पचासा ठोका। उन्होंने अपनी शानदार पारी में 7 चौके और 3 छक्के ठोके। मैकगर्क के तूफान को रविचंद्रन अश्विन ने पांचवें ओवर में रोका। अश्विन की गेंद पर डोनोवन फेरेरा ने उनका कैच पकड़ा।

ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: DC vs RR: संजू सैमसन ने तोड़ा शेन वॉर्न का रिकॉर्ड, मैदान पर उतरते ही रचा इतिहास 

ये भी पढ़ें: IPL 2024: तीन टीमों की एक-एक जीत से मुंबई इंडियंस प्लेऑफ से ऑफिशियली हो जाएगी आउट

First published on: May 07, 2024 08:52 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola