---विज्ञापन---

तैरता शहर है ये जहाज, 2026 तक हो चुकी है एडवांस बुकिंग; आनंद महिंद्रा ने शेयर किया वीडियो

Icon Of The Seas Video : आइकॉन ऑफ द सी जहाज इतना बड़ा है कि इसका वजन टाइटैनिक से भी पांच गुना ज्यादा है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इसका वीडियो शेयर कर कहा है कि हमारा अपना भी क्रूज जल्द होगा। बता दें कि यह जहाज साल 2026 तक के लिए एडवांस बुक है।

Icon Of The Seas Video : दुनिया का सबसे बड़ा क्रूज जहाज जिसे ‘आइकॉन ऑफ द सी’ के नाम से जाना जाता है। ये जहाज अपने आप में एक तैरता शहर है। इसी साल जनवरी में यह जहाज अपनी पहली यात्रा पर निकला था। इसकी लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि ये साल 2026 तक के लिए एडवांस बुक हो गया है। उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने इस जहाज का वीडियो शेयर किया है।

रॉयल कैरेबियन के आइकॉन ऑफ द सी की लंबाई लगभग 1,200 फीट (365 मीटर) है। इस जहाज की कीमत 200 करोड़ रुपये है। एफिल टॉवर की ऊंचाई से भी अधिक लंबे इस जहाज में 20 डेक हैं और इसके साथ ही छह वॉटरस्लाइड, सात स्विमिंग पूल, एक आइस स्केटिंग रिंग, एक थिएटर और 40 से अधिक रेस्तरां, बार और लाउंज हैं।

---विज्ञापन---

मनोरंजन के लिए 16 टीम ऑर्केस्ट्रा, 50 संगीतकार और हास्य कलाकार भी मौजूद रहते हैं जो यात्रियों का मनोरंजन करते हैं। इस जहाज पर 7,600 यात्री एक साथ यात्रा कर सकते हैं और साथ में 2,350 स्टाफ भी शामिल होता है। इसमें दो इंजन लगे हुए हैं। खास बात ये है कि आइकॉन ऑफ द सी प्राकृतिक गैस (एलएनजी) पर चल सकता है, जिससे प्रदूषण कम होता है।


आइकॉन ऑफ द सी पर एक सेंट्रल पार्क भी बना है, जहां 33,000 से अधिक पौधे मौजूद हैं। इस जहाज पर एक 200 फीट ऊंचा एक बंद गुंबद भी है। आपको जानकर हैरानी होगी कि यह जहाज इतना बड़ा है कि इसका वजन टाइटैनिक से भी पांच गुना ज्यादा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें : आधी रात को अचानक आसमान हो गया नीला, आकाश में हुई हलचल को देख हैरान रह गए लोग

इस जहाज छुट्टी बिताने का किराया तीन लाख से लेकर 83 लाख रुपये तक का है, टिकट के अनुसार जहाज पर मौजूद सुविधाओं का आनंद ले सकते हैं। यह जहाज साल 2026 तक के लिए एडवांस बुक है। इस जहाज का वीडियो शेयर कर आनंद महिंद्रा ने लिखा कि भारतीय दुनिया की दो सबसे बड़े पर्यटक आबादी वाले हो जाएंगे और हो सकता है कि तब तक हम अपने क्रूज जहाजों की मांग करें और हमारे पास भी अपना एक क्रूज हो।

First published on: May 19, 2024 05:47 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola