RCB vs CSK: यश दयाल के पिता को सताया था 5 छक्कों वाला डर, फिर दिल ने कहा- कुछ अच्छा होगा

Yash Dayal RCB vs CSK: यश दयाल के पिता ने खुलासा किया है कि जब लास्ट ओवर डाला जा रहा था, तब उनके घर का माहौल कैसा था। यश ने मैच के बाद अपनी मां को वीडियो कॉल लगाया था।

Yash Dayal RCB vs CSK

Yash Dayal RCB vs CSK

Yash Dayal RCB vs CSK: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबला रोमांच से भरपूर रहा। आखिरी ओवर में आरसीबी के गेंदबाज यश दयाल ने पहली गेंद पर एमएस धोनी से 110 मीटर का छक्का खाया, फिर उन्होंने दूसरी ही गेंद पर उनका विकेट चटका डाला। इस विकेट के बाद यश ने अगली चार गेंदों में महज 1 रन दिया और सीएसके के जबड़े से जीत छीन ली। यश दयाल वही हैं, जिनके आखिरी ओवर में रिंकू सिंह ने पिछले सीजन 5 छक्के ठोक केकेआर को मैच जिताया था, लेकिन इस बार यश दयाल मैच के हीरो रहे।

विज्ञापन

मां को किया था वीडियो कॉल

जब यश गेंदबाजी कर रहे थे, तो उनके घर का माहौल कैसा था? इस बारे में एक खुलासा हुआ है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, यश दयाल ने मैच जीतने के बाद अपनी मां को वीडियो कॉल किया था। उन्होंने इस दौरान उनसे पूछा- आप कैसा महसूस कर रही हो? वहीं यश दयाल के पिता चंद्रपाल ने भी घर के माहौल के बारे में बात की।

विज्ञापन

डरावना सपना

उन्होंने कहा- इस बार भी डर था कि कहीं केकेआर के खिलाफ हुए मुकाबले जैसा हाल न हो जाए। चंद्रपाल ने लास्ट ओवर को याद करते हुए कहा- जब धोनी ने पहली ही गेंद पर छक्का मारा, तो वो डरावना सपना एक बार फिर दिमाग में घूम गया, लेकिन अंदर से मुझे पता था कि कुछ अच्छा होने जा रहा है। ये उसकी कड़ी मेहनत और लग्न का नतीजा है। चंद्रपाल ने ये भी कहा कि आखिरी ओवर के बाद उनके घर फोन आने लग गए। चंद्रपाल ने खुद क्लब लेवल पर क्रिकेट खेला है। वह मीडियम फास्ट बॉलर रहे।

विज्ञापन

आरसीबी के एक्स फैक्टर खिलाड़ी

यश दयाल आरसीबी के लिए एक्स फैक्टर साबित हुए हैं। उन्होंने अब तक 13 मुकाबलों में 15 विकेट चटकाए हैं। पिछले साल वह गुजरात टाइटंस के गेंदबाज थे, लेकिन इस साल उन्हें आरसीबी ने 5 करोड़ रुपये देकर अपना बना लिया। यश दयाल ने इसकी कीमत बखूबी चुकाई है। वह आरसीबी के मैच विनर खिलाड़ी बने। देखना दिलचस्प होगा कि यश दयाल एलिमिनेटर मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। एलिमिनेटर मुकाबला 22 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ