---विज्ञापन---

खेल

संजू सैमसन ने रचा इतिहास, बने आईपीएल में ऐसा करने वाले सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज

Sanju Samson DC vs RR: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में नया मुकाम हासिल किया।

Sanju Samson DC vs RR: विस्फोटक बल्लेबाज संजू सैमसन अपने करियर में कीर्तिमान गढ़ते जा रहे हैं। मंगलवार को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्होंने खास उपलब्धि हासिल की। संजू यशस्वी जायसवाल के बाद तीसरे स्थान पर उतरे और आते ही धमाल मचाना शुरू कर दिया। इसी के साथ उन्होंने अपना नाम आईपीएल की रिकॉर्डबुक में दर्ज करा लिया।

आईपीएल में सबसे तेज 200 छक्के ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज बने संजू सैमसन

संजू सैमसन आईपीएल में भारतीय बल्लेबाजों में सबसे तेज 200 छक्के ठोकने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। संजू ने ये उपलब्धि अपने 163वें मैच में हासिल की। उन्होंने 3081 गेंदों में 200 छक्के जड़े हैं। जबकि एमएस धोनी ने 200 छक्के जड़ने के लिए 3126 और रोहित शर्मा ने 3798 गेंदें ली थीं।

---विज्ञापन---

संजू इसके साथ ही आईपीएल में 200 छक्के ठोकने वाले दुनिया के 10वें बल्लेबाज बन गए। इस लिस्ट में क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं। जबकि भारतीय खिलाड़ियों में रोहित शर्मा, विराट कोहली, एमएस धोनी और सुरेश रैना का नाम शामिल है। संजू ने इसके साथ ही इस आईपीएल सीजन में अपने 400 रन भी पूरे कर लिए हैं।

---विज्ञापन---

आंद्रे रसेल ने रचा था इतिहास

आपको बता दें कि हाल ही में आंद्रे रसेल 200 छक्के लगाने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बन गए थे। ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के बीच खेले गए मुकाबले में उन्होंने ये उपलब्धि हासिल की थी। रसेल ने महज 1322 गेंदों में ही 200 छक्के ठोक डाले। उन्होंने इस मामले में क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ा था। गेल ने 1811 गेंदों में 200 छक्के जमाए थे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: DC vs RR: ध्रुव जुरेल और शिमरोन हेटमायर क्यों नहीं खेल रहे? संजू सैमसन ने बताई वजह

इस लिस्ट में कीरोन पोलार्ड 2055 गेंदों के साथ तीसरे और एबी डिविलियर्स 2790 गेंदों के साथ चौथे स्थान पर काबिज हैं। संजू अब इस एलीट लिस्ट में पांचवें स्थान पर काबिज हो गए हैं। टी-20 वर्ल्ड कप से पहले संजू की तूफानी फॉर्म ने टीम इंडिया के प्रशंसकों को खुश कर दिया है। वर्ल्ड कप में उनका प्रदर्शन देखने लायक होगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: DC Vs RR: युजवेंद्र चहल ने रचा इतिहास, टी20 क्रिकेट में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बने

First published on: May 07, 2024 10:44 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola