---विज्ञापन---

खेल angle-right

SRH vs PBKS: अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा

SRH vs PBKS Abhishek Sharma: IPL 2024 के 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हराया। SRH की जीत के हीरो अभिषेक शर्मा रहे, जिन्होंने 28 गेंदों पर 66 रन की आतिशी पारी खेली।

---विज्ञापन---

SRH vs PBKS Abhishek Sharma: IPL 2024 के 69वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद की टक्कर पंजाब किंग्स से हुई। हैदराबाद के राजीव गांधी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में PBKS ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 214 रन बनाए। जवाब में SRH ने आसानी से लक्ष्य को हासिल कर लिया। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने मैच जिताऊ पारी (66) खेली। इस दौरान उन्होंने विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़कर इतिहास रच दिया।

विराट कोहली को पीछे छोड़ा

अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 235.71 की स्ट्राइक रेट से 28 गेंदों पर 66 रन की आतिशी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 6 छक्के निकले। अभिषेक के IPL 2024 में 41 छक्के हो गए हैं। इसके साथ ही वह IPL के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है।

---विज्ञापन---

शानदार फॉर्म में हैं अभिषेक

विराट कोहली ने IPL 2016 में 38 सिक्स लगाए थे। इसके अलावा ऋषभ पंत ने IPL 2018 में 37, विराट कोहली ने IPL 2024 में 37 और शिवम दुबे ने IPL 2023 में 35 हवाई फायर किए। IPL 2024 में युवा अभिषेक शर्मा के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने 13 मैच की 13 पारियों में 38.91 की औसत और 209.41 की स्ट्राइक रेट से 467 रन बनाए हैं। 41 छक्कों के अलावा वह मौजूदा सीजन में 35 चौके भी जड़ चुके हैं। 17वें सीजन में अभिषेक शर्मा ने 3 फिफ्टी लगाई हैं। उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 75 रन रहा है।

---विज्ञापन---

IPL के एक सीजन में सर्वाधिक रन बनाने वाले अनकैप्ड खिलाड़ी

यशस्वी जायसवाल: 625 रन (2023)
मिचेल मार्श: 616 रन (2008)
रियान पराग: 531 रन (2024)
ईशान किशन: 516 रन (2020)
सूर्यकुमार यादव: 512 रन (2018)
सूर्यकुमार यादव: 480 रन (2020)
रिंकू सिंह: 474 रन (2023)
देवदत्त पडिक्कल: 473 रन (2020)
अभिषेक शर्मा: 467 रन (2024)

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: IPL 2024 में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी, अब विश्व कप का टिकट कटाएगा ये प्लेयर

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2024: धोनी को लेकर CSK ने शेयर किया इमोशनल वीडियो, क्या माही की हो गई विदाई?

First published on: May 19, 2024 08:01 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola