---विज्ञापन---

खेल angle-right

USA vs PAK: अमेरिका के खिलाफ ऐसी हो सकती है पाकिस्तान की Playing XI, इमाद की जगह किसे मिलेगा मौका?

T20 World Cup 2024 USA vs PAK: पाकिस्तान की टीम अमेरिका के खिलाफ मुकाबले से अपने टी-20 विश्व कप अभियान का आगाज करेगी। इस मैच में पाकिस्तान की टीम 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है।

---विज्ञापन---

T20 World Cup 2024 USA vs PAK: पाकिस्तान की टीम टी-20 वर्ल्ड कप में अपना पहला मुकाबला खेलने के लिए तैयार हो चुकी है। पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला अमेरिका के खिलाफ होगा। ये मैच टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में गुरुवार को खेला जाएगा। माना जा रहा है कि पाकिस्तान की टीम इस मुकाबले में भारत के खिलाफ होने वाले मैच को ध्यान में रखते हुए प्लेइंग इलेवन उतार सकती है। बाबर आजम की सेना को इससे पहले बड़ा झटका लग चुका है।

इमाद की जगह शादाब खान को मौका

पाकिस्तान के स्टार ऑलराउंडर इमाद वसीम चोट की वजह से पहले मैच से बाहर हो गए थे। माना जा रहा है कि उनकी जगह ऑलराउंडर शादाब खान को मौका मिल सकता है। दूसरी ओर कप्तान बाबर आजम स्पिन विकल्प के रूप में अबरार अहमद को मौका दे सकते हैं। आजम खान का भी पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन में शामिल होना तय माना जा रहा है। पाकिस्तान की टीम 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतर सकती है। गेंदबाजी में शाहीन अफरीदी के साथ हारिस रऊफ और मोहम्मद आमिर को शामिल किया जा सकता है। ओपनिंग में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का उतरना तय माना जा रहा है।

---विज्ञापन---

कैसी होगी पिच

ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम की पिच को बल्लेबाजी के लिए माना जाता है, लेकिन यहां तेज गेंदबाजों को भी मदद मिल सकती है। विश्व कप के पहले मैच में कनाडा और यूएसए के बीच मैच खेला जा चुका है। जिसमें कनाडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 194 रन बनाए थे। जिसके जवाब में यूएसए ने 17.4 ओवर में ही 7 विकेट से जीत दर्ज कर ली थी। देखना होगा कि यहां की पिच कैसा बिहेव करती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: हेनरिक क्लासेन और नूर अहमद की इस टीम में एंट्री, वर्ल्ड कप के बाद बढ़ेगा रोमांच

ये हो सकती है पाकिस्तान की प्लेइंग इलेवन 

मोहम्मद रिजवान, बाबर आजम (कप्तान), उस्मान खान, फखर जमां, आजम खान, इफ्तिखार अहमद, शादाब खान, शाहीन शाह अफरीदी, हारिस रऊफ, मोहम्मद आमिर और अबरार अहमद

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कुलदीप यादव की एंट्री हुई तो इस खिलाड़ी का कट सकता है पत्ता, रोहित की बढ़ी टेंशन 

ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: 43 साल के ‘कंजूस’ गेंदबाज ने रचा इतिहास, विश्व कप में आज तक नहीं हुआ ऐसा 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ इस रणनीति से खेलने उतरेगी भारतीय टीम, कप्तान रोहित शर्मा ने दिया हिंट 

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: ऑस्ट्रेलिया की आंधी में उड़ा ओमान, अंकतालिका ने इंग्लैंड की बढ़ा दी टेंशन

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मैच में पानी पिलाता दिखा विश्व कप विजेता कप्तान, सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन वायरल

First published on: Jun 06, 2024 07:50 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola