एशियन गेम्स 2026 में कितने बजे शुरू होगा भारत का मैच? जानें कब और कहां देखें LIVE
एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट की शुरुआत हो गई है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ होगी. दोनों के बीच क्वार्टर फाइनल मैच खेला जाएगा. आइए आपको बताते हैं कि ये मुकाबला कितने बजे शुरू होगा.
Written By: Pankaj Joshi|Updated: Sep 17, 2026 16:47
Edited By : Pankaj Joshi|Updated: Sep 17, 2026 16:47
Share :
कब शुरू होगा भारत का मैच? (Image: Instagram/indiancricketteam)
---विज्ञापन---
Japan Women vs India Women: एशियन गेम्स की असली शुरुआत 19 सितंबर से होने वाली है. हालांकि क्रिकेट मुकाबले शुरू हो गए हैं. वुमेंस क्रिकेट टीम्स ने गोल्ड जीतने के लिए कमर कस ली है. टीम इंडिया भी तैयार है. भारतीय टीम तगड़ी फॉर्म में है. हाल ही में टीम ने एशिया कप जीता है. भारतीय टीम का पहला मुकाबला 18 सितंबर को होने वाला है. क्वार्टरफाइनल में भारत की टक्कर जापान से होगी. जापान में ही एशियन गेम्स हो रहे हैं तो टाइटल में काफी बदलाव है. मैचों की शुरुआत दिन में बहुत जल्दी हो जाएगी. आइए आपको भारतीय टीम के मैच की पूरी जानकारी देते हैं.
कितने बजे शुरू होगा भारत का मैच?
हरमनप्रीत की अगुवाई में भारतीय टीम एक बार फिर गोल्ड पर कब्जा करना चाहेगी. इस अभियान में पहला मैच जापान के साथ तय हुआ है. भारत और जापान के मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार 18 सितंबर को सुबह साढ़े दस बजे से होगी. करीब एक बजे तक दोनों टीमों के बीच मुकाबला चलेगा. वैसे भारतीय टीम जिस अंदाज में खेल रही है कि उस देखकर लग रहा है कि जापान की टीम जल्दी धराशाई हो जाएगी.
---विज्ञापन---
किस चैनल में आएगा लाइव?
जापान के खिलाफ भारत के लिए मुकाबला काफी आसान रहने की उम्मीद है. जापान की टीम के पास अनुभव की कमी है. वहीं टीम इंडिया के पास धुरंधर खिलाड़ी हैं. भारत और जापान का मुकाबला सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव आएगा. स्मार्ट टीवी और मोबाइल पर देखने के लिए फैंस को सोनी लिव एप पर जाना होगा.
VIDEO | Delhi: Members of the Indian women's cricket team leave their hotel for the Asian Games in Aichi-Nagoya, Japan.
बांग्लादेश और पाकिस्तान की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है. पहले क्वार्टर फाइनल मुकाबले में बांग्लादेश का मैच चीन के साथ था. बारिश के कारण मैच रद्द हो गया. रैंकिंग में बेहतर स्थिति के कारण बांग्लादेश ने सेमीफाइनल में एंट्री कर ली. वहीं दूसरा मुकाबला पाकिस्तान और थाईलैंड के बीच हुआ. दोनों के बीच तगड़ा मुकाबला हुआ. पाकिस्तान ने तीन विकेट से ये मुकाबला जीत लिया है.
भारत ने पिछली बार जीता था गोल्ड
एशियन गेम्स में वुमेंस क्रिकेट को पहली बार 2010 में शामिल किया गया था. 2010 और 2014 में पाकिस्तान को सफलता मिली. पाकिस्तान ने गोल्ड मेडल जीता. भारत ने इन दोनों टूर्नामेंट्स में हिस्सा नहीं लिया था. 2023 में क्रिकेट की एशियन गेम्स में फिर से वापसी हुई. भारत ने इस साल पहली बार गोल्ड जीता था.
---विज्ञापन---
जापान के खिलाफ भारतीय टीम
महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष , जी कमलिनी, भारती फूलमाली, श्री चरणी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव, और नंदनी शर्मा.