हेनरिक क्लासेन और नूर अहमद की इस टीम में एंट्री, वर्ल्ड कप के बाद बढ़ेगा रोमांच

Heinrich Klaasen Noor Ahmad: साउथ अफ्रीका के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन और अफगानिस्तान के गेंदबाज नूर अहमद अब एक टीम में खेलते दिखाई देंगे।

Heinrich Klaasen Noor Ahmad CPL

Heinrich Klaasen Noor Ahmad CPL

Heinrich Klaasen Noor Ahmad: साउथ अफ्रीका के तूफानी बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने इस सीजन आईपीएल में ताबड़तोड़ प्रदर्शन किया था। सन राइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए क्लासेन ने 16 मैचों में 39.92 के औसत और 171.07 के स्ट्राइक रेट से 479 रन ठोके थे। जिसमें चार अर्धशतक शामिल रहे। क्लासेन को अब कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL) के इस संस्करण के लिए सेंट लूसिया किंग्स फ्रेंचाइजी ने साइन किया है। फ्रेंचाइजी ने प्लेयर ड्राफ्ट से पहले क्लासेन को शामिल करने का निर्णय लिया है। क्लासेन इससे पहले सीपीएल के 2022 संस्करण में गुयाना अमेजन वॉरियर्स टीम के साथ थे। जहां उन्होंने 5 मैचों में 118 रन जड़े थे। वह 2023 के बाद से ही टी-20 क्रिकेट में शानदार फॉर्म में हैं। क्लासेन SA 20 लीग में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे।

विज्ञापन

एक साथ खेलेंगे क्लासेन और नूर अहमद

इसी के साथ अफगानिस्तान के स्टार नूर अहमद को भी फ्रेंचाइजी ने साइन किया है। नूर ने इस साल आईपीएल में गुजरात टाइटंस के लिए अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने 10 मैचों में 8 विकेट झटके थे। पिछले सीजन में उन्होंने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 16 मैचों में 18 विकेट चटकाए थे। क्लासेन और नूर पिछले कुछ समय से टी-20 क्रिकेट में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से चकित कर रहे हैं। इसलिए सेंट लूसिया किंग्स ने उन्हें मौका देने का फैसला लिया है। इसी के साथ किंग्स ने फाफ डु प्लेसिस को टीम में बरकरार रखा है। श्रीलंका के बल्लेबाज भानुका राजपक्षे और नामीबिया के ऑलराउंडर डेविड विसे विदेशी खिलाड़ी के तौर पर शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन

ड्राफ्ट के जरिए चुने जाएंगे 5 खिलाड़ी

किंग्स ने इस तरह इस सीजन के लिए 12 खिलाड़ी चुन लिए हैं। जबकि जुलाई में ड्राफ्ट के जरिए पांच और खिलाड़ियों को चुना जाएगा। कैरेबियाई खिलाड़ियों में अल्जारी जोसेफ, जॉनसन चार्ल्स, मैथ्यू फोर्ड रोस्टन चेस और खैरी पियरे शामिल हैं। तेज गेंदबाज शैड्रैक डेसकार्टे और मैकेनी क्लार्क ने भी अपनी जगह बरकरार रखी है। पिछले साल चोट के कारण फाफ डु प्लेसिस चूक गए थे। उनकी जगह लेने वाले कॉलिन मुनरो को रिलीज कर दिया गया है। सीन विलियम्स, सिकंदर रजा और क्रिस सोल को इस साल के लिए रिलीज कर दिया गया है।

विज्ञापन

30 अगस्त से खेला जाएगा CPL 2024

वर्ल्ड कप के बाद टी-20 क्रिकेट का रोमांच बढ़ेगा। सीपीएल का 2024 संस्करण 30 अगस्त से 7 अक्टूबर तक खेला जाएगा। किंग्स का पहला मैच 1 सितंबर को सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स के खिलाफ होगा। आपको बता दें कि किंग्स ने 2023 में प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया था, लेकिन जमैका तल्लावाह के खिलाफ उन्हें एलिमिनेटर में हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ