---विज्ञापन---

IND vs AFG: क्यों तीसरे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका? जानिए इसके पीछे का कारण

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच आज टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में वैभव सूर्यवंशी के एंट्री की उम्मीद थी. लेकिन टीम मैनेजमेंट ने इस 15 साल के स्टार को मौका नहीं दिया.

---विज्ञापन---

IND vs AFG: भारतीय टीम ने पहले 2 टी-20 मैचों में अफगानिस्तान को हराकर सीरीज को 2-0 से जीत लिया था. ऐसे में टीम मैनेजमेंट से उम्मीद थी कि सीरीज के आखिरी मुकाबले में बड़ा बदलाव हो सकता है. लेकिन दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे मुकाबले में भी फैंस को निराशा का ही सामना करना पड़ा. टीम मैनेजमेंट ने प्लेइंग 11 में तो जरूर बदलाव किया, लेकिन वैभव सूर्यवंशी की एंट्री नहीं कराई. अब सोशल मीडिया पर फैंस इसके पीछे का कारण जानना चाहते हैं. 

क्यों वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका? 

टीम इंडिया के दोनों सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा इस सीरीज से पहले फॉर्म में नहीं नजर आ रहे थे. दोनों ही खिलाड़ी इंटरनेशनल स्टेज पर रन बनाने के लिए जूझ रहे थे. लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ इस सीरीज में दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी फॉर्म दोबारा हासिल कर ली है. अभिषेक ने पहले दोनों ही मैचों में रनों की बारिश की है. वहीं संजू सैमसन ने दूसरे टी-20 मैच में अर्धशतक जड़ा है. जिसके कारण ही दोनों का आत्मविश्वास भी बढ़ गया है. तीसरे मुकाबले में दोनों ज्यादा लय में नजर आ रहे हैं.

---विज्ञापन---

जिसके कारण ही कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर नहीं चाहते हैं कि इन दोनों खिलाड़ियों की लय को तोड़ा जाए. टीम इंडिया आगे एशियन गेम्स 2026 खेलने वाली है. ऐसे में दोनों उस मेगा इवेंट तक इसी लय को जारी रखना चाहते हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टीम इंडिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में चैंपियन भी बनाया था. जिसके कारण ही संजू और अभिषेक टीम मैनेजमेंट के पसंदीदा खिलाड़ियों में से हैं. जिसके कारण ही इस टी-20 सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं दिया गया है.

ये भी पढ़ें: क्या खत्म हो गया इन 5 भारतीय खिलाड़ियों का करियर? ODI और T20I दोनों टीम से हुए बाहर

---विज्ञापन---

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह.

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), सिद्दिकुल्लाह अटल, अब्दुल्ला अहमदज़ई, दरवेश रसूली, नूर उल रहमान, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, फजलहक फ़ारूक़ी.

---विज्ञापन---

बात मैच की करें तो खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवरों में बिना विकेट गंवाए ही 124 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 28 गेंदों में 93 रन बनाकर खेल रहे हैं. वहीं संजू सैमसन 20 गेंदों में 31 रन बनाकर खेल रहे हैं. अफगानिस्तान के गेंदबाज बहुत ज्यादा परेशान नजर आ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 में कितने बजे शुरू होगा भारत का मैच? जानें कब और कहां देखें LIVE

---विज्ञापन---

First published on: Sep 17, 2026 07:45 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola