---विज्ञापन---

IND vs AFG: अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में शतक जड़कर रचा इतिहास, दिग्गजों को छोड़ दिया पीछे

IND vs AFG: टीम इंडिया के सुपरस्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में धमाकेदार बल्लेबाजी करके इतिहास रच दिया है. अभिषेक ने सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक जड़ दिया है. इसी के साथ वो टी-20 फॉर्मेट में फुल मेंबर टीम के खिलाफ ये सबसे तेज शतक है.

---विज्ञापन---

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच तीसरा टी-20 मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने गलत साबित कर दिया. भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस मुकाबले में सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. इसी के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है. वो टी-20 इंटरनेशनल में किसी फुल मेंबर टीम के खिलाफ सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. 

अभिषेक शर्मा ने रच दिया इतिहास 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने ऐतिहासिक पारी खेली. अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 30 गेंदों में ही शतक जड़ दिया. टी-20 इंटरनेशनल में ये किसी फुल मेंबर टीम के खिलाड़ी का ये सबसे तेज शतक है. इससे पहले ये रिकॉर्ड सिकंदर रजा के नाम था. उन्होंने 33 गेंदों में गांबिया के खिलाफ शतक जड़ा था. हालांकि सबसे तेज शतक टी-20 इंटरनेशनल में एस्टोनिया  के साहिल चौहान के नाम था. उन्होंने साइप्रस के खिलाफ 27 गेंदों में शतक जड़ा था. 

---विज्ञापन---

स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने इस पारी के साथ ही रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया. रोहित शर्मा ने टीम इंडिया के लिए 35 गेंदों में शतक जड़ा था. अभिषेक की इस पारी के बारे में बात करें तो उन्होंने 34 गेंदों में 108 रनों की बेहद धमाकेदार पारी खेली. 317.65 की अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट से 9 चौके और 11 गगनचुंबी छक्के जड़े हैं. उनकी इस पारी के कारण ही टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही 100 रनों का आंकड़ा छू लिया था. अफगानिस्तान के गेंदबाज बहुत ज्यादा दबाव में नजर आए थे.  

टीम इंडिया ने खड़ा किया बड़ा स्कोर 

अपने साथी सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का साथ निभाते हुए विकेटकीपर संजू सैमसन ने भी 35 गेंदों में 50 रन बनाए. हालांकि उसके बाद तिलक वर्मा सिर्फ 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 29 रन बनाए. इसके अलावा शिवम दुबे सिर्फ 14 रन बनाकर पवेलियन लौटे. दोनों सलामी बल्लेबाजों के बाद टीम इंडिया के प्लेयर बल्लेबाजी में फेल हो गए. जिसके कारण ही टीम इंडिया 250 रनों का आंकड़ा नहीं छू सकी. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: क्यों तीसरे मैच में भी वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका? जानिए इसके पीछे का कारण

भारतीय क्रिकेट टीम ने 20 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 221 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किया. अब्दुल्ला अहमदज़ई ने भी बहुत अच्छी गेंदबाजी करके 1 विकेट निकाला. हालांकि राशिद खान ने गेंदबाजी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद फील्डिंग में भी बहुत ही धमाकेदार प्रदर्शन किया. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: 30 गेंदों में शतक लगाकर अभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड

First published on: Sep 17, 2026 08:29 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola