शादी से पहले पृथ्वी शॉ को लगा बड़ा झटका, आकृति अग्रवाल ने किया ब्रेकअप का ऐलान

Prithvi Shaw, Akriti Agarwal: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की सगाई टूट गई है. दोनों के बीच रिश्ते खत्म हो गए हैं. आकृति ने सोशल मीडिया पर इसका ऐलान भी कर दिया है.

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल/ Image Source: Prithvi Shaw Instagarm

पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल/ Image Source: Prithvi Shaw Instagarm

भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज पृथ्वी शॉ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में रहते हैं. अब पृथ्वी शॉ को बड़ा झटका लगा है. पृथ्वी की मंगेतर आकृति अग्रवाल ने दोनों के बीच रिश्ते को खत्म करने की जानकारी साझा की थी. इससे पहले दोनों के रिश्ते के टूटने की अफवाह आई थी, लेकिन आधिकारिक नहीं हुआ था. लेकिन अब आकृति अग्रवाल ने साफ कर दिया कि उनका पृथ्वी शॉ के साथ रिश्ता खत्म हो गया है.

विज्ञापन

आकृति अग्रवाल ने किया ऐलान

आकृति अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा “भारी मन के साथ मैं साझा करना चाहती हूं कि मेरे मंगेतर और मैंने अलग होने का फैसला किया है. क्योंकि हमारे अलग टारगेट और भविष्य में अलग सिचुएशंस हैं.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे लिखा “जैसा कि हम एक-दूसरे से बहुत प्यार और केयर करते हैं लेकिन अब हमने माना है कि हमारी जिम्मेदारियां और सिचुएशंस काफी अलग हैं. हमने आपसी सहमति से तय किया कि हम अलग हो रहे हैं. मैं शांति, खुशी और बेस्ट के लिए दोनों के लिए दुआ करती हूं. हम आगे बढ़ चुके हैं.”

विज्ञापन

इससे पहले आकृति ने इंस्टाग्राम पर लिखा था कि उन्हें कई बार धोखा मिल चुका है. इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे कि पृथ्वी और आकृति का रिश्ता खत्म हो गया है. हालांकि आधिकारिक ऐलान होना बाकी था. लेकिन अब आकृति ने सबकुछ साफ कर दिया है.

आकृति पेशे से एक एक्ट्रेस, मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं. वह यूट्यूब पर व्लॉग और शॉर्ट वीडियो बनाकर फेमस हुई थीं. उन्होंने हाल ही में तेलुगु फिल्म ट्रिमुखा में काम किया था.

विज्ञापन

8 मार्च को हुई थी सगाई

8 मार्च 2026 को दोनों के बीच सगाई हुई थी. पृथ्वी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कई तस्वीरें भी साझा की थीं. हालांकि 6 महीने बाद ही दोनों अलग हो गए. पृथ्वी ने भारतीय टीम से इन दिनों दूर चल रहे हैं. उन्होंने साल 2018 में अपनी कप्तानी में भारत को अंडर-19 विश्व कप जिताया था. इसी साल उन्होंने वेस्टइंडीज में भारत के लिए अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक भी जमाया था. शॉ को इन दिनों भारतीय टीम में मौका नहीं मिल रहा है. इसकी वजह उनकी खराब फॉर्म बनी थी.

विज्ञापन

वहीं, घरेलू क्रिकेट में भी उन्होंने कई बदलाव किए और साल 2025 में मुंबई का साथ छोड़कर महाराष्ट्र के लिए खेलने लगे. आईपीएल 2026 में उन्हें दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख में हिस्सा बनाया था. लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ