तवेंगवा मुकुहलानी बने ICC के नए उपाध्यक्ष, जय शाह के साथ निभाएंगे अहम जिम्मा

तवेंगवा मुकुहलानी को इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल में बड़ा पद मिला है. उन्हें उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है. इमरान ख्वाजा के जाने के बाद अब वह इस पद पर नजर आएंगे, जिसका ऐलान आईसीसी ने कर दिया है.

Image Source: ICC

Image Source: ICC

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल ने अपना उपाध्यक्ष तवेंगवा मुकुहलानी को चुना है. नवंबर 2027 तक वह इस पद पर रहेंगे. तवेंगवा मुकुहलानी वर्तमान में जिम्बाब्वे क्रिकेट के अध्यक्ष हैं और वह आईसीसी बोर्ड में देश का प्रतिनिधित्व करते हैं. उन्हें इमरान ख्वाजा के पद छोड़ने के बाद अब उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिली है.

विज्ञापन

बने पहले जिम्बाब्वेवासी

मुकुहलानी आईसीसी की वित्त एवं वाणिज्यिक मामलों (एफ एंड सीए) और नामांकन समितियों में भी काम करते हैं. वे आईसीसी के वे मानव संसाधन एवं पारिश्रमिक समिति के अध्यक्ष हैं. इसके अलावा वह आईसीसी के उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त होने वाले जिम्बाब्वे के पहले सदस्य बने हैं. इससे पहले कोई भी जिम्बाब्वे के किसी भी व्यक्ति को आईसीसी उपाध्यक्ष नहीं बनाया गया है.

विज्ञापन

जय शाह ने दी बधाई

जय शाह ने मुकुहलानी को बधाई दी है. उन्होंने कहा मैं तावेंगवा मुकुहलानी को आईसीसी के उपाध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं. तवेंग्वा ने अपने साथी निदेशकों का भरोसा जीता है, मैं अपने सदस्य संगठनों में क्रिकेट को मजबूत करने और विकास के लिए अधिक अवसर पैदा करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं.

मुकुहलानी ने भी उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद खुशी जाहिर की है “आईसीसी बोर्ड के मेरे साथी निदेशकों द्वारा मुझ पर रखे गए भरोसे से मैं बेहद सम्मानित महसूस कर रहा हूं. आईसीसी के उपाध्यक्ष के रूप में काम करने के लिए मैं शुक्रगुजार हूं.”

विज्ञापन

“मैं अध्यक्ष श्री जय शाह के साथ मिलकर काम करने के लिए बेहद उत्साहित हूं. उन्होंने अपने नेतृत्व, ऊर्जा से आईसीसी के लिए शानदार काम किया है. उन्होंने क्रिकेट को काफी बढ़ावा दिया है. इसके अलावा हमारे सदस्यों के लिए अवसर पैदा करने और नए दर्शकों और बाजारों तक पहुंचने पर काफी ध्यान दिया है.

मुकुहलानी आगामी वर्ल्ड कप 2027 से पहले अहम जिम्मेदारी निभाते हुए नजर आएंगे. आगामी विश्व कप 2027 जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका और नामीबिया की धरती पर खेला जाएगा, जिसके शेड्यूल का ऐलान आईसीसी ने कर दिया है. आईसीसी ने अभी से ही अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं. इसके अलावा भाग लेने वाली सभी टीमों में भी काफी जोश नजर आ रहा है.

विज्ञापन

इमरान ख्वाजा की लेंगे जगह

इमरान ख्वाजा का कार्यकाल जुलाई 2026 में ही समाप्त हुआ था. चुनाव हारने के बाद उन्होंने ये पद छोड़ दिया था. ख्वाजा 2008 में पहली बार ICC बोर्ड में निर्वाचित हुए थे. उन्होंने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में आईसीसी और पीसीबी के बीच हुए विवाद को सुलझाया था. दरअसल बांग्लादेश के टी-20 वर्ल्ड कप में ना खेलने के फैसले के बाद पाकिस्तान ने भी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से नाम वापस लेने की धमकी दी थी. तब इमरान ने ही पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से बातचीत कर मसले का हल निकाला था.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ