PCB के साथ कानूनी लड़ाई में मोहम्मद रिजवान को लगा बड़ा झटका, उच्च न्यायालय ने खारिज कर दी याचिका

Mohammad Rizwan: इंग्लैंड दौरे पर पाकिस्तान क्रिकेट टीम से निकाले गए मोहम्मद रिजवान की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. उन्हें अब कोर्ट से भी बड़ा झटका लगा है. रिजवान की याचिका खारिज कर दी गई है.

मोहम्मद रिजवान/ Image Source; ANI

मोहम्मद रिजवान/ Image Source; ANI

Mohammad Rizwan: इंग्लैंड दौरे पर गई पाकिस्तान टीम में काफी बवाल हुआ था. इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को भी चुना गया था. हालांकि दूसरे टेस्ट मैच के बाद रिजवान को टीम से बाहर कर दिया गया और उनका फोन भी जब्त कर लिया गया था. इसके अलावा उनसे जांच एजेंसी ने भी पूछताछ की थी. अब रिजवान को हाई कोर्ट ने बड़ा झटका दिया है. उनकी याचिका खारिज कर दी गई है.

विज्ञापन

रिजवान को लगा बड़ा झटका

मोहम्मद रिजवान ने राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी (एनसीसीआईए) द्वारा जारी नोटिस को चुनौती दी थी. इसके लिए वह लाहौर उच्च न्यायलय गए थे. मुख्य न्यायाधीश आलिया नीलम ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद रिजवान की याचिका खारिज कर दी.

विज्ञापन

रिजवान के वकील काजी उमैर अली ने अदालत को बताया कि उनके मुवक्किल को नोटिस जारी किए गए थे, जिसपर मुख्य न्यायधीश ने कहा कि “आपको जाकर नोटिस का जवाब देना चाहिए. आपको यह नोटिस किस तारीख को जारी किया गया था?”

इसपर रिजवान के वकील ने कहा कि उन्हें लॉर्ड्स टेस्ट के बाद, होटल की लॉबी में बुलाया गया, बिना किसी पूर्व सूचना के उनसे पूछताछ की गई और उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया.

विज्ञापन

रिजवान की ओर से पेश हुए वकील ने कहा कि उनसे यह आश्वासन देकर मोबाइल फोन लिया गया था कि इसे तीन घंटे बाद लौटा दिया जाएगा. लेकिन रिजवान को अब तक फोन नहीं लौटाया गया है. इसके अलावा रिजवान के वकील ने ये भी कहा कि क्रिकेट में फिक्सिंग को रोकने के लिए आईसीसी की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई है. लेकिन पीसीबी ने इस मामले को आईसीसी की भ्रष्टाचार विरोधी इकाई को नहीं भेजा.

विज्ञापन

हो रही है फोरेंसिक जांच

एक सूत्र ने बताया कि एनसीसीआईए मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक के फोन की फोरेंसिंक जांच कर रही है और अगले हफ्ते तक पीसीबी मामले को स्पष्ट कर देगी. बता दें कि कि इमाम उल हक और मोहम्मद रिजवान ने इंग्लैंड दौरे पर खराब प्रदर्शन किया था. दूसरे मैच में इमाम चोट की वजह से बल्लेबाजी करने के लिए भी नहीं उतरे थे. इसके बाद पीसीबी ने इमाम और रिजवान समेत 7 खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया. वहीं, पीसीबी ने रिजवान और इमाम के चयन पर सवाल उठाए और सिलेक्शन कमेटी को कारण बताओ नोटिस भेजा, जिसमें पूछा गया था कि दोनों को इंग्लैंड के खिलाफ चुनने का क्या आधार था?

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ