मोहम्मद रिजवान पर लगा बड़ा आरोप, अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और जुए में शामिल होने का दावा
Mohammad Rizwan: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान अब बुरी तरह फंसते हुए नजर आ रहे हैं. उनके ऊपर पाकिस्तान की साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बड़ा आरोप लगाया है. वहीं, पीसीबी ने इंग्लैंड दौरे पर उनका फोन भी जब्त कर लिया था.
मोहम्मद रिजवान और इमाम उल हक अभ्यास के दौरान/ Image Source: ANI
Mohammad Rizwan: पाकिस्तान के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है. रिजवान पर फिलहाल एजेंसी जांच कर रही हैं, जिसके बाद रिजवान हाईकोर्ट गए थे. हालांकि उनकी याचिका खारिज कर दी गई है. लेकिन अब उनके ऊपर बड़ा आरोप लगा है. पाकिस्तान की साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने मोहम्मद रिजवान पर अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और जुए में शामिल होने का आरोप लगाया है.
विज्ञापन
रिजवान पर लगा गंभीर आरोप
इंग्लैंड दौरे पर ही रिजवान का फोन जब्त कर लिया गया था और उनके फोन की भी जांच चल रही थी. अब खबरों के मुताबिक साइबर क्राइम इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने मोहम्मद रिजवान पर अवैध ऑनलाइन क्रिकेट सट्टेबाजी और जुए में शामिल होने का बड़ा आरोप लगाया है, जिससे स्टार खिलाड़ी की मुश्किलें बढ़ गई हैं.
विज्ञापन
Mohammad Rizwan accused of involvement in illegal online cricket betting and gambling by Pakistan's Cyber Crime Investigation Agency. pic.twitter.com/8Sw2bKu9ja
रिजवान ने राष्ट्रीय साइबर अपराध जांच एजेंसी द्वारा जारी नोटिस को चुनौती देते हुए लाहौर हाई कोर्ट का रुख किया था, लेकिन अदालत ने उनकी याचिका को खारिज कर दिया. मुख्य न्यायाधीश आलिया नीलम ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद रिजवान की याचिका को खारिज कर दिया. मुख्य न्यायधीश ने रिजवान के वकील उमैर अली से कहा कि “आपको जाकर नोटिस का जवाब देना चाहिए. आपको यह नोटिस किस तारीख को जारी किया गया था.
रिजवान के वकील ने सुनवाई के दौरान ये भी कहा कि उनका फोन पीसीबी ने अभी तक नहीं लौटाया है. रिजवान के फोन को इंग्लैंड में ही जब्त कर लिया गया था. उमैर अली ने रिजवान की ओर से ये भी कहा कि बिना किसी पूर्व सूचना के उनसे लंदन की होटेल की लॉबी में पूछताछ की गई थी.
विज्ञापन
इंग्लैंड दौरे पर हुआ था बवाल
रिजवान को इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में पाकिस्तान टीम में चुना गया था. उन्हें शुरुआती 2 मैच में खेलने का मौका मिला. लेकिन वह अपनी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित नहीं कर पाए और लॉर्ड्स टेस्ट हारने के बाद रिजवान और इमाम उल हक समेत 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया था.
इसके बाद पीसीबी ने रिजवान और इमाम के फोन को इंग्लैंड में ही जब्त कर लिया था. खबरों के मुताबिक दोनों के फोन की फोरेंसिक जांच जारी है. पीसीबी ने रिजवान और इमाम के सिलेक्शन पर भी सवाल उठाए थे. सिलेक्शन कमेटी को पीसीबी ने कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए पूछा था कि दोनों को टीम में चुनने का आधार क्या था?